https://www.purvanchalrajya.com/

मृदा वैज्ञानिक द्वारा किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे में दी गई जानकारियां



राजीव शंकर चतुर्वेदी 

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो 

बलिया। विकासखंड बेलहरी अंतर्गत ग्राम सभा सोनवानी के पंचायत भवन पर प्राकृतिक खेती के लिए चयनित किसानों को कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा मंगलवार को पंचायत भवन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कराया गया। जनपद के कृषि विज्ञान केंद्र सोहाव के मृदा वैज्ञानिक डॉक्टर अनिल कुमार पाल ने मृदा स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्राकृतिक खेती जो देसी गाय के गोमूत्र एवं गोबर से तैयार जीवाश्म नीमस्त्र जीवामृत घांजीवीमित्र ब्रह्मास्त्र अग्निशस्त्र खाद बनाने के बारे में विस्तृत से जानकारी किसानों को दिया। और उसके उपयोग करने के बारे में बताया गया। बाबूराम यादव ने शासन द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तृत से जानकारी किसानों को दिया वही किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया। कृषि अधिकारियों द्वारा प्राकृतिक खेती करने के लिए किसानों से अपील की गई। इस मौके पर क्षेत्र के लक्ष्मण सिंह, रंग नाथ मिश्र, चंदन पाठक, सतेंद्र तिवारी, मुन्ना राय, विजय सिंह, जय मिश्र सुशील पाठक, गंगा सागर ठाकुर, रत्नेश तिवारी, वीरेंद्र सिंह, अभिनव मिश्र, मनोज तिवारी, सोनवानी ग्राम प्रधान सुमन मिश्र समेत क्षेत्र के किसान मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments