पूर्वांचल राज्य संवाददाता अब्दुल कलाम।
महाराजगंज जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत हरकपुरा हड़तोड़हिया के रहने वाले रामाज्ञा यादव को भारतीय जनता पार्टी शिकारपुर मंडल का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मंडल के कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा जगी है। शिकारपुर मंडल के सभी कार्यकर्ताओं ने कहा है कि यादव जी के उपाध्यक्ष बनाए जाने पर शिकारपुर मंडल के तरफ से उनका हार्दिक स्वागत अभिनंदन है । प्राप्त जानकारी के अनुसार राम आज्ञा यादव ने कहा कि हम किसी भी कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे जिस कार्यकर्ताओं का कोई भी काम पड़े वह हमसे वार्ता करें हम उसके साथ खड़ा रहेंगे। चाहे चौकी से चाहे थाना अध्यक्ष से जो भी कार्य हो हम उसके कार्य करने के लिए तत्पर हैं। रामाज्ञा यादव को मंडल उपाध्यक्ष बनाए जाने पर शिकारपुर मंडल के प्रभारी अब्दुल कलाम ने बधाई दिया। मंडल अध्यक्ष विजय कुमार गोड़ अजय पटेल संजय पटेल घर भरन मौर्य चेतन वर्मा तुलसी चौहान सहित मंडल के सभी कार्यकर्ताओं ने उनको बधाई दिया।
0 Comments