पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महराजगंज/घुघली पल्टू मिश्रा
जनपद महराजगंज के घुघली थाना अंतर्गत दिनांक 25.04.2025 को समय करीब 11.30 बजे CHC घुघली से एक किता मेमो बाबत दुर्गेश कुमार साहनी पुत्र कैलाश साहनी निवासी घुघली बुजुर्ग थाना घुघली जनपद महाराजगंज उम्र करीब 20 वर्ष की मृत्यु के थाना स्थानीय पर प्राप्त हुआ। सूचना पर उप निरीक्षक कांति कुमार पांडेय मय हमराही गण के तत्काल CHC घुघली पहुंचे जहां दौरान पूछताछ ज्ञात हुआ कि रितेश कुमार साहनी पुत्र कैलाश साहनी निवासी घुघली बुजुर्ग थाना घुघली जनपद महाराजगंज उम्र करीब 19 वर्ष के घर पर एक हैंडपंप लगा हुआ है ।जो कि बिजली से चलने वाली मोटर से जुड़ा है। आज सुबह रितेश कुमार साहनी उपरोक्त हैंडपंप पर पानी पीने गया था कि मोटर के जरिए हैंडपंप में करंट उतरने के कारण वह बिजली के संपर्क में आ गया। जिसे बचाने उसका सगा बड़ा भाई दुर्गेश कुमार साहनी मौके पर पहुंचा और भाई को बचाने के प्रयास में स्वयं ही विद्युत स्पर्शाघात का शिकार हो गया। दोनों भाईयों को उनके परिजन CHC घुघली लेकर आए। जहां बड़े भाई दुर्गेश कुमार साहनी को चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया गया जबकि छोटे भाई रितेश कुमार साहनी का इलाज चल रहा है ।जिसकी स्थिति सामान्य है। पंचायतनामा भरकर शव को वास्ते पोस्टमार्टम मर्चरी हाउस जिला अस्पताल भेजा गया। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
0 Comments