https://www.purvanchalrajya.com/

बालकृष्ण अध्यक्ष,अमित उपाध्यक्ष एवं बृजेश बने महामंत्री



पूर्वांचल राज्य ब्यूरो

महराजगंज/घुघली पल्टू मिश्रा


अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा)के कलेवा तिराहा,इंदिरानगर ,लखनऊ स्थित केंद्रीय कार्यालय द्वारा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी के निर्देश के क्रम में जिला संयोजक राकेश कुमार पांडेय एवं जिला संरक्षक संजय मणि त्रिपाठी की संयुक्त अध्यक्षता में संगठन का ध्वनिमत मनोनयन/निर्वाचन प्रणाली द्वारा पुनर्गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से बालकृष्ण उर्फ दीपू तिवारी को दोबाराअध्यक्ष ,अमित चौबे को उपाध्यक्ष तथा बृजेश चतुर्वेदी को जिला महामंत्री चुना गया।इसके अलावा जिला संयोजक राकेश कुमार पांडेय व जिला संरक्षक संजय मणि त्रिपाठी को उनके पूर्व के पद की ही पुनः जिम्मेदारी निर्वहन जय पांडेय, मिथिलेश गुप्ता,बबलू सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments