पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को जुमे के नमाज के दिन दुबहर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने अपने पुलिस बल के साथ दुभर क्षेत्र समेत नगवा, जनाडी में फ्लैग मार्च किया। आगामी होली और रमजान त्योहारों को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर दुबहर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र के बाजारों, प्रमुख चौराहों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों का दौरा किया।
दुकानदारों और आम लोगों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। लोगों से त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की गई। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की जांच की। अराजक तत्वों पर नजर रखने के लिए ड्रोन से फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की गई। पुलिस प्रशासन ने चेतावनी दी कि त्योहारों के दौरान शांति भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0 Comments