https://www.purvanchalrajya.com/

मांगे पूरी नही हुई तो व्यापक रूप पर आन्दोलन किया जायेगा: राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद्

 


राजीव शंकर चतुर्वेदी 

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो 

बलिया। मातृ शिशु महिला कर्मचारी संघ राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद् से सम्बद्ध संगठनों ने मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर गुरूवार को पूर्वान्ह दो सूत्रीय मांगो के समर्थन में धरना देकर चेतावनी दी कि यदि हमारी मांगे पूरी नही की जाती तो व्यापक रूप पर आन्दोलन किया जायेगा। धरना सभा में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद पूर्व अध्यक्ष सत्या सिंह ने कहा की हमारी बहने घबराये नहीं उनके उत्पीड़न का मुंह तोड़ जबाव दिया जायेगा। उन्होने कहा कि सीएमओ शायद यहां के बागीपन से परिचित नही है। अपने मातहतो को राज्य कर्मचारी सयुंक्त परिषद की एकता के बारे जानकारी प्राप्त कर लें। परिषद अनाधिकारिक लड़ाई नहीं लड़ता। परिषद के वर्तमान अध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय कहा कि पिछले दो महीने से एएनएम बहनों के उत्पीड़न और स्थानान्तरण स्वैच्छिक तरीके से बिना किसी आधार के करने के कारण स्वास्थ्य कार्यकर्त्रियों के समक्ष विभिन्न परेशानियाँ उत्पन्न हो गयी हैं, आप हमारे मुखिया है तो हमारी परेशानियों का समाधान भी आपको ही करना है। सरकार के स्थानान्तरण नीति के जारी होने के पूर्व ही किया गया स्थानान्तरण निरस्त करने का अनुरोध किया गया था लेकिन अभी तक स्थिति पहले जैसी ही बनी हुई है। यदि सभी 23 स्थानान्तरित महिला स्वास्थ्य कार्यकर्त्रियों का सरकार के स्थानान्तरण नीति के जारी होने के पूर्व किया गया स्थानान्तरण निरस्त नही किया जाता और ऐच्छिक आधार पर लगभग 15 स्वास्थ्य कार्यकर्त्रियों का स्थानान्तरण निरस्त किया गया, तो शेष महिला कार्यकत्रियों का उत्पीड़ित किया जाना न्याय संगत नही है। इन बहनों की मांगों को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद् अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त करते हुए पुनः आपसे अनुरोध करता है कि प्रकरण पर तत्काल संज्ञान लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी मांगो पर गम्भीरता से विचार कर समस्या का समाधान करें।

धरना आज दिन भर धरना चला जिसमें जनपद के विभिन्न पीएससी और सीएचसी के एनमों भारी संख्या में उपस्थित रहीं तथा सभी के द्वारा अपने आर्थिक मानसिक शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद की जाती रही। इस बीच मुख्य चिकित्सा अधिकारी वृक्षारोपण के नाम पर अपने कार्यालय आए नहीं तथा समस्याओं के समाधान की तरफ जरा भी रुचि नहीं लिए जिससे उपस्थित एएनएम बहनों के बीच भारी रोष व्याप्त हुआ तथा उन्होंने सर्वसम्मति से धरना स्थल पर यह निर्णय लिया कि जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाती है तब तक हम धरनारत रहेंगे। इसमें आगे आने वाले दिनों में यदि टीकाकरण बाधित होता है तो उसके लिए मुख्य चिकित्साधिकारी ही दोषी होंगे क्योंकि हम धरना पर जाने से पहले उनको इस बात को लिखित संज्ञानित कर चुके हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के इस व्यवहार पर अन्य कर्मचारी संगठनों ने भी भारी रोज व्यक्त किया है तथा तुरंत मांगों को माने जाने का अपनी सभा के अंतर्गत उद्बोधनों में कहा है कहा यदि मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऐसे ही लापरवाही करते रहेंगे तो आंदोलन की आज पूरे जनपद में फैल जाएगी और जनपद का हर कर्मचारी संगठन इसके समर्थन में उतरकर एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने के लिए बाध्य होगा तथा धरना अनवरत जारी रहेगा। धरना सभा को सम्बोधित करने वालों में रीता चौधरी, शोभा, अंजू यादव, संतोषी, मंजू सिंह, रीमा सिंह, रिंकू देवी, मानविंसा सिंह, किरन, शान्ति पाण्डेय, गीता, अर्चना राय, अनिता यादव, नीतू वर्मा, मीनू, रिंकू सहित कर्मचारी नेतागण जैसे- सत्या सिंह, अनिल कुमार सिंह, राजेश रावत, जनार्दन यादव, विजय वर्मा, आशुतोष सिंह, विनय कुमार पाण्डेय, शैलेष श्रीवास्तव, रेशमा यादव, संजय यादव, मिथिलेश गिरि, संजीव चौबे, अनिल यादव एवं अजीत वर्मा आदि रहे।

Post a Comment

0 Comments