https://www.purvanchalrajya.com/

31 मार्च को हो रहे सेवानिवृत शिक्षकों का निर्भय नारायण सिंह ने सम्मान


राजीव शंकर चतुर्वेदी 

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो 

बलिया। विकास खण्ड बेलहरी के बीआरसी सभागार में सेवा निवृत हो रहे अध्यापकों का सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के रेल मंत्रालय में उत्तर रेलवे के मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक  निर्भय नारायण सिंह उपस्थित रहें। मुख्य अतिथि ने सेवानिवृत हो रहे पाँच अध्यापकों विद्या सागर दुबे यू पी एस गंगापुर,

अशोक मिश्र प्रा वि दिघार नई बस्ती, कृष्ण कुमार उपाध्याय  कम्पोजिट हल्दी, बिपिन बिहारी तिवारी प्रा वि बिगही एवं 

राजेन्द्र शुक्ल कम्पोजिट बेलहरी को माल्यार्पण, अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके आगे के जीवन के लिए शुभकामना प्रदान किया। अपने उद्बोधन में कहा कि मैं भी पहले अध्यापक ही था इसलिए शिक्षा तथा शिक्षक से सम्बंधित किसी भी कार्यक्रम में जाने पर मुझे गर्व एवं प्रसन्नता होती है। उन्होंने गुरु के महत्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि समाज को दिशा देने का काम आप शिक्षक वृंद ही करते हैं। खण्ड शिक्षा अधिकारी बेलहरी राजीव गंगवार ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि मेरे लिए एवं मेरे सेवा निवृत हो रहे अध्यापकों के लिए ये अत्यन्त ही गौरव का क्षण है कि देश के इतने बड़े अधिकारी हमारे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हैं। अपने अध्यक्षीय उदबोधन में अजय किशोर सिंह ने कहा कि शिक्षक सेवानिवृत होने के बाद शासकीय सेवा से मुक्त होकर सामाजिक जीवन में प्रवेश करता है। इसलिए उनकी जिम्मेदारियां बहुत हो जाती हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ बेलहरी  के अध्यक्ष शशि कांत ओझा ने कहा कि सेवानिवृत होने वाले शिक्षक हमेशा से मेरे मार्गदर्शक रहे हैं एवं आगे भी मैं इनका आशीर्वाद प्राप्त करता रहूंगा। आज के कार्यक्रम को मुख्य रूप से विजय सिंह, ज्ञानेश्वर श्रीवास्तव, राजीव कुमार दुबे, जीवेश सिंह, राकेश सिंह, कमला सिंह, डॉक्टर निर्मल गुप्ता (राज्य शिक्षा पुरस्कार से सम्मानित ), संतोष कुमार सिंह मंत्री, मिथिलेश कुमार सिंह पूर्व मंत्री सहित तमाम शिक्षकों ने संबोधित किया इस अवसर पर मुख्य रूप से जीवेश सिंह, अमित वर्मा, राजेश शर्मा, आशा गुप्ता, निर्मल सिंह,प्रभात उपाध्याय राजेश यादव राजीव उपाध्याय, श्रीराम चौबे, रवि कुमार, शिव प्रकाश तिवारी, सचीन सिंह, अनय सिंह, शैलेश मिश्रा, अभिषेक सिंह सोनू गुप्ता, अर्जुन साह सहित बहुत से अध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ बेलहरी के संरक्षक बृज किशोर पाठक जी ने किया।


Post a Comment

0 Comments