https://www.purvanchalrajya.com/

गौरवपूर्ण अंदाज से मनाया गया ब्राह्मण उत्थान समिति का स्थापना दिवस

 


*जरुरतमंद व्यक्तियों को ब्राह्मण उत्थान समिति ने वितरित किया कंबल*


राजीव शंकर चतुर्वेदी 

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो 

बलिया। जनपद के तीखमपुर में रविवार को ब्राह्मण उत्थान समिति का स्थापना दिवस बड़े ही गौरवपूर्ण अंदाज से मनाया गया। आयोजन में प्रतिभावान ब्राह्मण गौरव सम्मान से दर्जनों विशिष्ट जनों को सम्मानित किया गया वहीं सैकड़ों जरुरतमंद व्यक्तियों को कंबल भी वितरित किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि सांसद सनातन पांडेय रहे।

ब्राह्मण उत्थान समिति के आयोजन में ब्राह्मण समाज के सैकड़ों विशिष्ट जनों ने सहभाग किया। सभी ने सबसे पहले ब्राह्मण उत्थान समिति के संस्थापक डा. शत्रुघ्न पांडेय के चित्र पर सभी ने माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। मुख्य अतिथि का स्मृति चिन्ह अंगवस्त्रम और बुके देकर स्वागत किया गया। कलाकर बंटी वर्मा ने स्वागत गीत गाकर स्वागत किया। सांसद ने स्वतंत्रता सेनानी पं. रामविचार पांडेय को स्मृति चिन्ह अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद सनातन पांडेय ने सबसे पहले सभी को नववर्ष की बधाई दी। जरुरतमंद कंबल वितरण के लिए ब्राह्मण उत्थान समिति के अध्यक्ष सुमंत पांडेय को बधाई दी। कहा इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि ब्राह्मण ने सदैव समाज की रक्षा की है। कहा हमें मनुवादी कहा जाता है, गाली दी जाती है पर ब्राह्मण का यही चरित्र है कि ब्राह्मण ने कभी किसी को धोखा नहीं दिया। उन्होंने कहा समाज के विभिन्न वर्ग में उपलब्धि हासिल करने वाले लोगों को सम्मानित कर संदेश दिया कि हम ब्राह्मण समाज के लाए सदैव खड़े हैं। कार्यक्रम को प्रमोद उपाध्याय, डा. चंद्रशेखर उपाध्याय, अवध बिहारी चौबे, डा. रंगनाथ मिश्र, संतोष चौबे “चुन्नू, खड्ग बहादुर तिवारी, पं. परशुराम मिश्र, सुशील पांडेय कान्हजी, सचिदानंद तिवारी, चंद्रप्रकाश पांडेय, डा. विद्यासागर उपाध्याय, केशरी नंदन तिवारी, श्रीप्रकाश पांडेय, भानू दुबे, झब्बू मिश्र, अमित दुबे, सत्येन्द्र पांडेय, रोहित चौबे, रानू पाठक, रुपेश चौबे, सुधीर मिश्र, हिमांशु त्रिपाठी, अंगद मिश्र,उपेंद्र पांडेय, प्रदीप पांडेय, उपेंद्र तिवारी, प्रकाश मणि पांडेय, संतोष पांडेय, अजीत तिवारी, मनीष पांडेय आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता स्वतंत्रता सेनानी रामविचार पांडेय और संचालन अरविंद शुक्ल ने किया। सबके प्रति आभार ब्राह्मण उत्थान समिति के अध्यक्ष सुमंत कुमार पांडेय ग्राम प्रधान तीखमपुर ने जताया।

इन हस्तियों को किया गया “ब्राह्मण गौरव सम्मान” से सम्मानित

कुमारी शाम्भवी पांडेय (जज), डा. शशिकांत पांडेय (शिक्षा निदेशक), डा. कर्मजीत तिवारी (एमबीबीएस), निखिल तिवारी (समाज सेवा), वशिष्ठ चौबे (राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक), डा. विद्यासागर उपाध्याय (साहित्यकार), शशिकांत ओझा (पत्रकार), सौम्या तिवारी (प्रोफेसर जेएनसीयू), डा. कल्पनाथ चौबे (पूर्व प्राचार्य)।

Post a Comment

0 Comments