पूर्वांचल राज्य ब्यूरो महाराजगंज
घुघली पल्टू मिश्रा
महराजगंज, लक्ष्मीपुर रेंज में संदिग्ध परिस्थितियों में एक तेंदुए की मौत हो गई है। तेंदुए की मौत के साथ ही वन विभाग की बड़ी लापरवाही भी उजागर हुई है।
लक्ष्मीपुर रेंज के मझौली गांव में शनिवार की सुबह एक तेंदुए को देखा गया था।
उसके बाद जानकारी मिली कि तेंदुए को ग्रामीणों द्वारा पकड़ लिया गया है। उसके बाद तेंदुए की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
महीने के भीतर दूसरे तेंदुए की मौत, वन विभाग की बड़ी लापरवाही,
तकरीबन एक महीने के भीतर इस रेंज की तरफ दूसरे तेंदुए की मौत होने पर वन विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है।
तेंदुए की मौत के मामले में बातचीत के दौरान रेंजर वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि तेंदुआ मझौली गांव के मस्जिद में घुस गया था। जिसे बाद में ग्रामीणों ने पकड़ लिया था। उसके संदिग्ध परिस्थिति में तेंदुए की मौत हो गई।
0 Comments