राजीव शंकर चतुर्वेदी
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। जनपद के सभी सरकारी अर्ध सरकारी कार्यालयों में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती 25 दिसम्बर को पूरे देश में सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस वर्ष अटल जी का जन्म शताब्दी वर्ष है। इसी उपलक्ष्य में हल्दी थाना में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार द्वारा माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया। उसके बाद उपस्थित सभी अधिकारी कर्मचारियों ने पुष्प अर्पित कर अटल जी को याद किया। अपने संबोधन में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने कहा कि
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्र के विकास में किए गए कार्यों का उल्लेख किया गया। स्वर्णिम चतुर्भुज योजना, भारत-पाकिस्तान के बीच कारगिल युद्ध में भारत का विजयी होना, भारत का परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनना, पाकिस्तान से संबंधों में सुधार की पहल करना समेत अटल जी द्वारा सैकड़ो कार्य देशहित में किए गए। अटल जी एक बहुत अच्छे कवि भी थे उनकी रचनाएं आज भी समाज को पथ- प्रदर्शक का कार्य करती है। व्यक्ति का हृदय विशाल होना चाहिए, अटल जी की जयंती पर हम सब यह प्रतिज्ञा करें कि कटुता को भूलकर समाज में सदैव प्रेम का प्रवाह करें। उनके कविता काल के कपाल पे लिखता मिटाता हूं, गीत नया गाता हूं' कविता से वो हर किसी की आत्मा को छू गए थे। अटल बिहारी वाजपेयी की कविताएं आज भी कई बड़ें मंचों पर पढ़ी जाती हैं। 'गीत नया गाता हूं' से लेकर 'कदम मिलाकर चलना होगा' कविताओं को लोग बड़े आनंद के साथ सुनते है। उक्त अवसर पर प्रशिक्षु उपनिरीक्षक संदीप कुमार, कुलजीत, उदय वीर सिंह, रवि वर्मा, हेड कांस्टेबल शिव शंकर यादव, राकेश पाल, ब्रजेश कुमार यादव, अजय, सुशील मिश्र, महिला सिपाही नंदिता आदि मौजूद रही।
0 Comments