https://www.purvanchalrajya.com/

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने चढ़ाए फूल



पूर्वांचल राज्य ब्यूरो ,महराजगंज

घुघली पल्टू मिश्रा


जनपद महराजगंज के शिकारपुर भाजपा मंडल कार्यालय पर स्व.पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओ के द्वारा फूलमाला चढ़ा कर उनके कार्यों पर प्रकाश डाला गया।भाजपा के पुराने कार्यकर्ता तथा बरवा विद्यापति प्रधान  ओमप्रकाश पांडेय ने उनके जीवन की सारी बातो को बताते हुए कहा कि वह चार दशकों से भारतीय संसद के सदस्य थे, लोकसभा, निचले सदन, दस बार, और दो बार राज्य सभा, ऊपरी सदन में चुने गए थे। उन्होंने लखनऊ के लिए संसद सदस्य के रूप में कार्य किया,2009 तक उत्तर प्रदेश जब स्वास्थ्य सम्बन्धी चिन्ताओं के कारण सक्रिय राजनीति से सेवानिवृत्त हुए। अपना जीवन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में आजीवन अविवाहित रहने का संकल्प लेकर प्रारम्भ करने वाले वाजपेयी राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबन्धन (राजग) सरकार के पहले प्रधानमन्त्री थे, जिन्होंने गैर काँग्रेसी प्रधानमन्त्री पद के 5 वर्ष बिना किसी समस्या के पूरे किए। आजीवन अविवाहित रहने का संकल्प लेने के कारण इन्हे भीष्मपितामह भी कहा जाता है। उन्होंने 24 दलों के गठबन्धन से सरकार बनाई थी जिसमें 81 मन्त्री थे।

2005 से वे राजनीति से संन्यास ले चुके थे और नई दिल्ली में 6-ए कृष्णामेनन मार्ग स्थित सरकारी आवास में रहते थे ।[5] 16 अगस्त 2018 को लम्बी बीमारी के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली में श्री वाजपेयी का निधन हो गया। वे जीवन भर भारतीय राजनीति में सक्रिय रहे‍।

श्री वाजपेयी प्रधानमन्त्री पद पर पहुँचने वाले मध्यप्रदेश के प्रथम व्यक्ति थे।इस मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विवेक गुप्ता,किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश पाण्डेय, शिकारपुर मण्डल संयोजक विजय गौड़, प्रदीप दुबे ,राम लखन पटेल ,अनिरुद्ध वैद्य,ब्रजेश पटेल ,राम आधार पटेल उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments