राजीव शंकर चतुर्वेदी
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन पर सेवा और समर्पण का संदेश देते हुए विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत रक्तदान शिविर से हुई, जिसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक, सागर सिंह राहुल और राजप्रकाश ने रक्तदान कर समाजसेवा की मिसाल पेश की। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केक काटा और मिष्ठान वितरित कर सोनिया गांधी के योगदान को याद किया। पूर्व अध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी ने कहा, कांग्रेस पार्टी हमेशा सामाजिक और मानवीय सेवा के माध्यम से जनता के बीच अपनी सकारात्मक छवि प्रस्तुत करती रही है। सोनिया गांधी का नेतृत्व और संघर्ष हर कार्यकर्ता के लिए प्रेरणादायक है। इस मौके पर सत्य प्रकाश मुन्ना उपाध्याय, बृजेश सिंह गाड, जैनेन्द्र पाण्डेय मिन्टु, लल्लन पाण्डेय, सागर सिंह राहुल, बिजेंद्र पाण्डेय मुखिया, रामेश्वर तिवारी, सारिका जायसवाल, गिरीश कांत गांधी, सुशील श्रीवास्तव, हृदयनन्द पाण्डेय, अबुल फैज़, फैज्जान अहमद, शाहिद अली, राज प्रकाश, पिंटू मिश्रा, बृजेश कुमार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस आयोजन को सोनिया गांधी के संघर्ष और समर्पण का प्रतीक बताते हुए सेवा दिवस के रूप में मनाया।
0 Comments