पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महराजगंज/घुघली पल्टू मिश्रा
अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा से संबद्ध संत गणिनाथ संत पलटूदास ट्रस्ट अयोध्या द्वारा मध्यदेशीय मंदिर के पुनरोद्धार कार्य को गति देने के लिए क्षेत्रीय कार्यालय भिटौली महराजगंज में खोला जा रहा है,जिसका उद्घाटन सोमवार को मनोज कुमार मध्येशिया राष्ट्रीय अध्यक्ष के कर कमलों से हुआ।
उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशन में एक जनपद एक उत्पाद के अंतर्गत काला नमक चावल पर सिद्धार्थनगर में आयोजित सम्मेलन से लौटते फरेंदा में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक विशेष भेट वार्ता में बताया कि संगठन की ओर से उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में गहन भ्रमण करके जन जागरूकता का अभियान चलाया जा रहा है।
प्रत्येक जनपद में हर माह,प्रदेश में हर दो माह पर निरंतर बैठकों के कार्य योजना पर तीव्रता से कार्य आरंभ हो चुका है।
जनपदों में मनोनयन / चुनाव/ नवीनीकरण का कार्य हर हाल में 2महीने के अंदर पूरा कर लिया जाएगा।
पदस्थापना में विशेषकर युवा एवं महिला टीम को अधिक सक्रिय किया जा रहा है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार मद्धेशिया के साथ राष्ट्रीय महामंत्री बसंत कुमार गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी कुमार गुप्ता, प्रदेश महामंत्री गिरिजेश गुप्ता एडवोकेट,प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रवण मद्धेशिया, प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम गुप्ता,प्रदेश संगठन मंत्री संदीप मद्धेशिया, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अनिल कुमार मद्धेशिया,के अतिरिक्त जनपद के सैकड़ों कार्यकर्ता इस अभियान में जी जान से जुट गए हैं।
आज ही भिटौली में ट्रस्ट के आजीवन सदस्य टीo पीo मद्धेशिया के भिटौली स्थित मकान में SGPT अयोध्या का क्षेत्रीय कार्यालय खुल रहा है जहां से पूर्वांचल के जनपदों के साथ नेपाल तथा बिहार के क्षेत्रों में राष्ट्रीय मध्यदेशीय धरोहरों को सहजने हेतु विशेष अभियान का संचालन शुरू हो जाएगा।
इस अवसर पर अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा जनपद महाराजगंज के जिला कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। जिसमें जनपद महाराजगंज के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजाराम गुप्ता, जिला महामंत्री अनिल कुमार मद्धेशिया, जिला कोषाध्यक्ष टीoपीo मद्धेशिया, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र मद्धेशिया, जिला उपाध्यक्ष केशव मद्धेशिया, जिला संगठन मंत्री भोजराज मद्धेशिया, जिला संरक्षक रामअधारे मद्धेशिया, जिला संरक्षक लाल बिहारी मद्धेशिया, जिला संरक्षक अच्छे लाल मद्धेशिया, बनाए गए।
0 Comments