https://www.purvanchalrajya.com/

राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत परिवार के द्वारा थाना भिटौलो प्रभारी व शिकारपुर चौकी प्रभारी को प्रशस्ति से सम्मानित किया

 


पूर्वांचल राज्य ब्यूरो महाराजगंज

घुघली पल्टू मिश्रा


महराजगंज,आज दि.24/12/2024को राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत परिवार के द्वारा थाना प्रभारी भिटौली तथा चौकी प्रभारी शिकारपुर को उत्कृष्ट कार्य करने के बजह से अंग वस्त्र ,फूलमाला व प्रशस्ति पत्र के द्वारा सम्मानित किया गया।

खबर के अनुसार आज राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत परिवार के प्रदेश अध्यक्ष संतोष नयन बर्नवाल,गोरखपुर महिला मंडल अध्यक्ष सुमन पांडेय,मंडल महामंत्री,जिला अध्यक्ष महराजगंज पल्टू मिश्रा,उपाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह द्वारा भिटौली थाना प्रभारी मदन मोहन मिश्रा तथा शिकारपुर चौकी प्रभारी अवधेश कुमार सिंह को थाने के उत्कृष्ट कार्यों की वजह से अंग वस्त्र फूलमाला तथा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।उस समय संघ के महराजगंज तहसील अध्यक्ष विकास यादव,कोषाध्यक्ष राजाराम गुप्ता,श्याम सुन्दर गौड़,जितेंद्र सिंह रंजीत मोदनवाल मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments