पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महराजगंज/घुघली पल्टू मिश्रा
आदर्श नगर पंचायत सोनौली के सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार का रविवार देर रात नेपाल के भैरहवां में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस घटना से नगर पंचायत के समस्त कर्मचारियों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर छाई हुई है।जितेंद्र कुमार (32वर्ष)आदर्श नगर पंचायत सोनौली में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे। रविवार शाम वे अपनी निजी बाइक से नेपाल स्थित अपने एक रिश्तेदार के यहां गए थे। लौटते समय घने कोहरे के कारण भैरहवां के देवकोटा चौराहे पर उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिसके चलते उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।भैरहवां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम किया, आवश्यक औपचारिकताओं के बाद सोमवार सुबह परिजनों को सौंपा।जितेंद्र कुमार के आकस्मिक निधन से उनके परिवार पर गहरा आघात पहुंचा है।जितेंद्र कुमार सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष के रूप में कर्मचारियों के अधिकारों और उनके हितों के लिए सक्रिय रूप से कार्यरत थे। उनकी असामयिक मृत्यु से नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी और अन्य कर्मचारी गहरे शोक में डूबे हैं।
0 Comments