पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। संसार के सबसे बड़े पर्व, जगत की जननी मां आदि शक्ति के विशिष्ट पर्व नवरात्रि के शुभ अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद की महिला शाखा मातृ शक्ति एवं दुर्गा वाहिनी द्वारा दुर्गाष्टमी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम दुर्गा एवं राम दरबार चित्र के सम्मुख पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलन किया गया। इसके पश्चात क्षेत्र संयोजिका कल्पना को मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी द्वारा 'तलवार ' देकर सम्मानित किया गया एवं बाल कन्याओं का पूजन किया गया। इसके पश्चात विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत सह मंत्री मंगलदेव चौबे द्वारा लव जिहाद के विषय पर मार्गदर्शन किया गया। इसके पश्चात स्मृति सिंह द्वारा महिला सशक्तिकरण, शस्त्र एवं शास्त्र पर महिलाओं का मार्गदर्शन किया गया।
इसके पश्चात दुर्गा वाहिनी की क्षेत्र संयोजिका कल्पना ने मार्गदर्शन करते हुए कहा कि महिलाओं ने धर्मध्वजा को सतत रखने वाले धर्मवीरों को जन्म दिया। धर्म एवं सम्मान की रक्षा के लिए हिन्दू नारियों ने अपने बालकों को तिलक लगाकर तलवार देकर धर्म के लिए न्यौछावर करने की प्रेरणा दी एवं हजारों नारियों ने स्वयं को अग्निकुण्ड में न्यौछावर कर दिया। साथ ही कल्पना ने महिलाओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि देश में लव जिहाद करके हिंदुत्व को समाप्त करने का षडयंत्र चल रहा है और अपनी बेटियों- बहनों की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। उक्त कार्यक्रम में जिला कार्याध्यक्ष कृष्णा, जिला मंत्री भानू तिवारी, जिला संयोजिका दुर्गा वाहिनी बबली मिश्रा, जिला संयोजिका मातृशक्ति कुसुम पाण्डेय, वंदना, अनीता तिवारी, सावित्री आदि सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता भारती सिंह एवं संचालन प्रतिज्ञा और अनन्या बहनों ने सामूहिक रूप से किया।
0 Comments