https://www.purvanchalrajya.com/

दंगल प्रतियोगिता में 47 जोड़ें पहलवानों में हुई जोरदार टक्कर



पूर्वांचल राज्य संवाददाता 

चितबड़ागाँव बलिया। स्व जगदीश सिंह पहलवान के स्मृति में हुए दंगल प्रतियोगिता में 47 जोड़ें पहलवानों में हुई जोरदार टक्कर। बताते चले कि हर वर्ष की भांति इस साल भी स्व जगदीश सिंह पहलवान के स्मृति में विजयादशमी के दिन दंगल प्रतियोगिता आयोजन हुआ। जिसमें युपी के साथ बिहार के 47 जोड़ें पहलवानों ने जोर आजमाइश किया। वैसे तो ज्यादातर पहलवानों की कुस्ती बराबर पर ही रही। दंगल में विशाल मऊ 'और नरसिंह वाराणसी की जोरदार कुस्ती में नरसिंह विजयी रहे। कासिम सैदपुर व दुर्गेश बलिया' रामजन्म वाराणसी व सलीम गाजीपुर 'राजेश सारनाथ व पद्दुमन बलिया, अर्जुन बलिया व विशाल मुहम्मदाबाद, लालू सारनाथ व दीपक सरवा मऊ, आदि की दर्जनों कुस्तिया बराबर पर ही छुट्टी। बलिया केशरी राहुल व वाराणसी केशरी संतोष के बीच हुई कुस्ती में सासंद प्रतिनिधि संजय सिंह द्वारा फैसले पर 25 हजार का पुरस्कार घोषित किया गया था। परन्तु 10 मिनट तक जोरदार टक्कर के बाद भी कोई पहलवान परिणाम नहीं निकाल पाया। निर्णायक की भुमिका प्रभुनाथ पहलवान व संचालन मुहम्मदाबाद के कोच वसीम पहलवान ने किया। पहलवानों को पुरस्कृत करने में प्रभुशंकर तिवारी हीरानंद सिंह दिनेश सिंह जिला पंचायत सदस्य मानवेंद्र सिंह राकेश सिंह केशों सिंह युवा समाज सेवी मंकु सिंह बृजकुमार सिंह पुर्व छात्र संघ अध्यक्ष दिनेश सिंह मोतीचंद गुप्ता इम्तियाज डा धर्मात्मा नन्द अवनीश सिंह बिनोद सिंह श्याम बदन सिंह गोपाल सिंह सभासद ज्ञान प्रकाश गुड्डू सोनू सिंह अजय जी व आयोजन कर्ताओं में विवेक सिंह रामचंद सिंह बिनोद सिंह भोला राम आदि लोग रहे।

Post a Comment

0 Comments