राजीव शंकर चतुर्वेदी
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। हल्दी थाना के एक गांव में नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता की मां करीब दो माह पहले थाने तहरीर दिया था। लेकिन पुलिस ने थाने में पंचायत व सुलह-समझौता कराने में लगी रही। मामला पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में आने के बाद शनिवार को इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में शनिवार की देर शाम पुलिस अधीक्षक थाने पहुंचकर जरुरी दिशा निर्देश दिया। गाजीपुर जिला की मुहम्मदाबाद गांव की लड़की का ननिहाल हल्दी थाना के समीप में है। काफी दिनों से 16 वर्षीय नाबालिग लड़की यही रह कर पढ़ती है। बगल के गांव का एक लड़का अक्सर उसके घर जाता था। इस दौरान करीब दो माह पहले उसके साथ मौका पाकर दुष्कर्म किया, और अश्लील फोटो वीडियो बना लिया। फोटो वीडियो वायरल करने का धमकी देकर उसके साथ अक्सर शारीरिक संबंध बनाने लगा। लड़की के मां को घटना की जानकारी हुई तो उसने लड़के के परिजनों को घटना से अवगत कराया। तो लड़के के परिजनों ने गाली- गलौज व जान से मारने की धमकी दी पीड़िता की मां ने अगस्त में हल्दी थाने में तहरीर दी। करीब दो माह से नाबालिग लड़की की मां थाने का चक्कर काटती रही। लेकिन पुलिस पंचायत करने में जुटी रही। लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इस बीच वह कई बार शारीरिक संबंध बनाया। अंततः पुलिस अधीक्षक के यहां मामला जाने के बाद शनिवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। वही रविवार को पुलिस की तत्परता से आरोपी अभियुक्त अर्पित सोनी पुत्र अजय सोनी साकिन सुल्तानपुर थाना हल्दी जनपद बलिया उम्र (19) वर्ष को समय 12.50 बजे को सीताकुण्ड ढ़ाला से पुलिस ने हिरासत में लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायालय चालान किया गया।
0 Comments