https://www.purvanchalrajya.com/

बलिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ के अध्यक्ष बने नरेंद्र मिश्र, सर्वेद्र विक्रम सिंह हुए महामंत्री


राजीव शंकर चतुर्वेदी 

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो 

बलिया।। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ बलिया का लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले मे चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में सर्व सम्मति से सभी पदाधिकारियों और कार्यकारिणी के सदस्यों का चुनाव मधुसूदन सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ। जिसमे नरेंद्र मिश्र को अध्यक्ष और सर्वेंद्र विक्रम सिंह को महामंत्री चुना गया है। चुनाव के बाद पत्रकारों में काफी उत्साह देखने को मिला और उन्होंने नए अध्यक्ष और महामंत्री का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। अध्यक्ष और महामंत्री का चुनाव सम्पन्न होने के बाद संजय तिवारी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अमित सोनी को उपाध्यक्ष, राजीव प्रसाद को कोषाध्यक्ष, रत्नेश सिंह को संगठन मंत्री, अखिलेश यादव को ऑडिटर और उपेंद्र कुमार को प्रवक्ता मनोनीत किया गया । इसके बाद कार्यकारिणी के सभी सम्मानित सदस्यों का भी चयन सर्वसम्मति से ही कर लिया गया। इस बैठक का संचालन मनोज राय ने किया। नए अध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा ने कहा कि वह संगठन को मजबूत करने और पत्रकारों के हितों की रक्षा करने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा करना और उन्हें सुरक्षा प्रदान करना है। महामंत्री सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि वह संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारों के हितों की रक्षा करने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा करना और उन्हें सुरक्षा प्रदान करना है।


पदाधिकारियों का कार्यकाल मात्र एक साल का, एल्डर कमेटी रखेगी निगाह 


इस बैठक मे पदाधिकारियों के कार्यकाल को एक वर्ष रखने का प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही यह भी निर्णय किया गया कि इस संगठन को जल्द से जल्द पंजीकृत करा लिया जायेगा। साथ ही यह भी निर्णय किया गया कि एक तीन सदस्य वाली एल्डर कमेटी का गठन किया जायेगा, जो पदाधिकारियों के कृत्यो पर नजर रखेगी। इस कमेटी के पास किसी भी पदाधिकारी के खिलाफ अगर कार्यकारिणी से प्रस्ताव पारित करके जांच मिलती है तो यह कमेटी  संबंधित पदाधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण मांगेगी। स्पष्टीकरण से संतुष्ट न होने पर यह कमेटी संबंधित पदाधिकारी को बर्खास्त कर सकती है।

Post a Comment

0 Comments