पूर्वअंचल राज्य ब्यूरो महाराजगंज
घुघली पल्टू मिश्रा राजाराम गुप्ता
महराजगंज,पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देशानुसार जनपद में अवैध तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत एवं आतिश कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशानुसार व अनुज कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी निचलौल के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष योगेन्द्र कुमार थाना ठूठीबारी के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 23.09.24 को उ0नि0 महेन्द्र यादव मय हमराह HC उदयभान कुमार व का) दीपक कुमार व का) कवि
कुमार द्वारा त्वरित पुलिसिंग करते हुए मुखवीर खास की सूचना पर अवैध तस्करी की रोकथाम में मुखवीर खास कि इस सूचना पर विश्वास कर ग्राम लक्ष्मीपुर खुर्द के नो मेंस लैण्ड से गण्डक नदी की तरफ जाने वाले चकरोड के पास से समय करीब 11.25 बजे एक एक व्यक्ति रमेश साहनी पुत्र रामबृक्ष साहनी निवासी डिगही थाना ठूठीबारी उम्र करीब 50 वर्ष के पास से तस्करी हेतु ले जा रहे एक झोले में कुल 30 शीशी नेपाली शराब को पुलिस द्वारा त्वरित पुलिसिंग करते हुए
अन्तर्गत धारा 60/63 आबकारी अधिनियम में अभियुक्त उपरोक्त के पास से बरामद कर हिरासत पुलिस में लेकर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 175/24 धारा 60/63 उ0प्र0 आबकारी अधि0 पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही किया गया ।
गिरफ्तार व्यक्ति का विवरण-1.रमेश साहनी पुत्र रामबृक्ष साहनी निवासी डिगही थाना ठूठीबारी उम्र करीब 50 वर्ष।बरामदगी का विवरण-एक झोले में कुल 30 शीशी नेपाली शराब किसमिस सौफ ब्राण्ड।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम का विवरण-1. उ0नि0 महेन्द्र यादव थाना ठूठीबारी जनपद महराजगंज।2. HC उदयभान कुमार थाना ठूठीबारी जनपद महराजगंज।3. का0 दीपक कुमार थाना ठूठीबारी जनपद महराजगंज।4. का0 कवि कुमार थाना ठूठीबारी जनपद महराजगंज।
0 Comments