पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को चितबड़ा गांव थाना क्षेत्र के धर्मापुर चौराहे से सुबह 10 बजे फरार अभियुक्त मुकेश राजभर 19 वर्ष पुत्र सामा राजभर निवासी पटसार थाना चितबड़ागांव बलिया को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के विरुद्ध पास्को एक्ट का मुकदमा दर्ज हैं। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार चौधरी, उप निरीक्षक चन्द्रशेखर यादव, कांस्टेबल सुनील कुमार थे।
0 Comments