पूर्वांचल राज्य संवाददाता
चितबड़ागांव बलिया। स्थानीय नगर पंचायत के सावर्ण ब्राह्मणों के गुरु श्रीब्रह्मी बाबा का वार्षिक पूजनोत्सव धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्र के खमीरपुर ग्राम अंतर्गत मझौवां मौजा स्थित ब्रह्मी बाबा के स्थली पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ब्रह्मी बाबा का वार्षिक पूजनोत्सव पर वैदिक विधि से पूजन-अर्चन एवं हवन आषाढ़ शुदी द्वितीया तिथि, तदनुसार रविवार को संपन्न हुआ तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। ब्रह्मी बाबा सेवा समिति के अध्यक्ष गोपाल शरण उपाध्याय ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया। उक्त विशेष हवन पूजन कार्यक्रम को विधिवत सफल बनाने हेतु महंत तिवारी, विनोद तिवारी, लाल बाबू तिवारी, पूर्व चेयरमैन केशरी नन्द त्रिपाठी,आनंद प्रकाश तिवारी, अतुल तिवारी, अवनेंद्र सिंह,राजेश कुमार तिवारी,अमित तिवारी अतुल तिवारी,लक्ष्मण तिवारी, विद्यानन्द तिवारी,इत्यादि की विशेष सहभागिता रही।
0 Comments