https://www.purvanchalrajya.com/

जिले के दो उपनिरीक्षक को पुलिस अधीक्षक ने दी विदाई

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो

बलिया। जनपद से दो उप निरीक्षक उदय राम तिवारी एवं उप निरीक्षक गिरीश कुमार राय ने अपनी सम्पूर्ण सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हुए। पुलिस लाइन सभागार कक्ष में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए उप निरीक्षकों की विदाई समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर द्वारा विदाई समारोह में सम्मिलित होकर उप निरीक्षक उदय राम तिवारी एवं उप निरीक्षक गिरीश कुमार राय को उपहार, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति-पत्र देकर उनके आगामी सुखमय व समृद्ध जीवन की कामना कर शुभकामनाओं सहित विदाई दी गयी। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारियों द्वारा भी सेवानिवृत हुए उप निरीक्षक को अपनी शुभकामनायें दी गई।

Post a Comment

0 Comments