पूर्वांचल राज्य
ब्यूरो चंदौली
अशोक कुमार जायसवाल
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर से है जहां सामाजिक संस्था ‘पिता’ पब्लिक इंटरेस्ट थिंकर्स असेंबली द्वारा आज नगर के लाल बहादुर शास्त्री पार्क से एक पदयात्रा पड़ाव तक निकाली गई जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगो को जागरूक करना और अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना पेड़ो की देख भाल और समय से रख रखाव करना था।
संस्था के अध्यक्ष सतनाम सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जो मुगलसराय से पड़ाव तक रोड निर्माण के दौरान वृक्ष काटे गए हैं उन वृक्षों की याद में भी आज यह पदयात्रा निकली गई है। साथ ही जितने वृक्ष काटे गए है हम सरकार से मांग करते हैं कि कहीं उचित स्थान पर उससे दोगुना वृक्ष लगाया जाए और उनका रखरखाव किया जाए वहीं काटे गए वृक्षों की याद में संस्थान ने आज पड़ाव स्थित गंगा नदी पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सतनाम सिंह ,रीना सिंह , चंद्रशेखर यादव, सहित बड़ी संख्या में संस्था के सदस्य, शहर के नागरिक व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कोषाध्यक्ष अमित महलका उपसचिव योगेंद्र यादव अल्लू उपसचिव विकास खरवार, प्रवक्ता तारीक अब्बास, सोनू सिंह संगठन मंत्री दिनेश शर्मा, सूचना मंत्री तनवीर अंसारी एडवोकेट, महिला उपाध्यक्ष रीना सिंह, उपाध्यक्ष कुलविंदर सिंह मीटिंग ऑर्गेनाइजर प्रवीर यादवेन्दु, और संस्था के बाकी सदस्य प्रिय जैस, नितेश जैस अंकित राज, प्रवीण कुमार मुन्ना दादा, विजेंद्र सिंह, प्रिया जायसवाल, राजेश अग्रहरी, आनंद गुप्ता, शेखर यादवमीडिया प्रभारी.. संजय शर्मा आदि उपस्थित रहे
0 Comments