पूर्वांचल राज्य संवाददाता
बांसडीह बलिया। बांसडीह नगर व ग्रामीण क्षेत्र की चरमरायी बिजली आपूर्ति के खिलाफ मंगलवार की देर रात उपभोक्ताओं ने विद्युत उपकेंद्र बांसडीह पर विरोध दर्ज कराया। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम के साथ एक दर्जन युवक एक बजे रात तक उपकेंद्र के बाहर बैठकर विरोध जताया। मंगलवार को दिन से ही बिजली न मिलने के विरोध में उपकेंद्र पंहुचे लोगों ने उपकेंद्र पर ही विरोध जताना शुरू किया। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार बिजली आपूर्ति बंद रह रही हैं। बिजली न मिलने का कोई कारण भी नहीं पता चल पाता हैं। देर रात एक बजे बिजली सप्लाई चालू होने के बाद उपभोक्ता घर को लौटे। व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय गुल्लर ने आरोप लगाया कि 24 घंटे की जगह चार घंटे आपूर्ति दी जा रही है। वह भी बार बार ट्रिपिंग हो रही हैं। उपभोक्ताओ ने चेतावनी दी कि यदि आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो बड़े आंदोलन को विवश होंगे। इस मौके पर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम, शुभम सिंह, अभिजीत, आदि थे।
0 Comments