https://www.purvanchalrajya.com/

भारत के पहले हाइब्रिड इम्यूनिटी और ऐस्थेटिक क्लिनिक का हुआ उद्घाटन


अकॉर्ड नामक क्लिनिक का उद्घाटन महानगर के मेयर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने किया

पूर्वांचल राज्य समाचार, गोरखपुर

उप संपादक ठाकुर सोनी ब्यूरोचीफ सुनील मणि त्रिपाठी

    गोरखपुर। भारत के पहले हाइब्रिड इम्यूनिटी और ऐस्थेटिक क्लिनिक का उद्घाटन गोरखपुर के मेयर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने किया। 

     इस मौके पर क्लीनिक के डॉ. आकाश सिंह ने कहा कि शरीर के लिए इम्युनिटी सिस्टम सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। इम्युनिटी के कमजोर होने से संक्रमण हो सकता है और शरीर के किसी भी अंग में समस्या हो सकती है जैसे जोड़ों में दर्द, चेहरे पर लाली आना, थकान और कमजोरी महसूस करना। इसे नजरअंदाज न करें। इसका इलाज संभव है जब सही समय पर इम्युनिटी रोग विशेषज्ञ से संपर्क करेंगे क्योंकि इसमें लापरवाही स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती है।

    डॉ अंकिता पुंडीर ने कहा कि

स्किन, बाल और नाखून से संबंधित सारी बीमारियों के साथ यौन संबंधित रोग और कुष्ठ रोग के  इलाज के लिए लोगों को कई जगह भटकना नहीं पड़ेगा। इसके अलावा घाव के निशान, मुंहासों के निशान या किसी भी बीमारी से बने निशान का इलाज भी हमारे क्लीनिक पर  ही हो जाएगा। साथ ही साथ लेज़र, बोटॉक्स, फिलर्स, थ्रेड्स की भी सुविधा उपलब्ध रहेंगी।

  मुख्य अतिथि गोरखपुर के मेयर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि डॉक्टर्स दंपति ने गोरखपुर के लोगों किए एक अच्छी पहल की है। लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति और खान पान के प्रति जागरूक रहना चाहिए पर आज की इस व्यस्तता भरी जिंदगी में  इंसान अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पा रहा है। शरीर को उचित मात्रा में न्यूट्रिशन नहीं मिल पा रहा है। इससे लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर भी असर पड़ रहा है और लोग बीमारी के शिकार हो रहे है। हमारे बाल, त्वचा के साथ पूरे शरीर को सही मात्र में न्यूट्रिशन की जरूरत होती है। सही पोषण न मिलने से व्यक्ति को कई बीमारियां घेर सकती है इसलिए हर व्यक्ति को उचित खान पान पर ध्यान देना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments