https://www.purvanchalrajya.com/

शेषपुर वार्ड में समाजसेवियों द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम


पूर्वांचल राज्य, ब्यूरो,गोरखपुर , सुनील मणि त्रिपाठी

गोरखपुर।संगत मंदिर शेषपुर गीता प्रेस नगर वार्ड नंबर 77 में 10 वृक्षारोपण का कार्य संपन्न हुआ। उक्त अवसर पर शेषपुर के पूर्व पार्षद मदन अग्रहरि पूर्व पार्षद संजीव सिंह सोनू , मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता , महामंत्री संतोष लाल श्रीवास्तव , भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील अग्रहरी 'बबलू" ,अनूप अग्रवाल , नवनीत श्रीवास्तव, विनोद बरनवाल ,  पं: अनुराग त्रिपाठी (शास्त्री) , 

विमल अग्रहरि, के कर कमलों से हुआ, उक्त सभी लोगों ने संकल्प के साथ एक एक पौधे लगाये  व कहा एक वृक्ष सौ पुत्रों के समान है। पूर्व पार्षद मदन अग्रहरि ने बताया कि आज पृथ्वी पर चारों तरफ प्रदूषण बढ़ता चला जा रहा है। एक दिन ऐसा आएगा हमें शुद्ध ऑक्सीजन नहीं मिल पाएगा ।अतः यह हम सब का कर्तव्य है,अपने आसपास के खाली जगह पर या घरों में पौधारोपण अवश्य करें। समाजसेवी सुशील अग्रहरी ने बताया कि हम सभी अपने वार्ड को हरा भरा रखने का प्रयास करेंगे। पेड़ पौधे हमारे लिए माता तुल्य होती हैं। यह हमको ऑक्सीजन, फल, फूल ,औषधियां जैसे अनेक वस्तुएं प्रदान करती हैं। अतः हम सबका  दायित्व बनता है कि अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाए।यह हम सभी के लिए सौभाग्य का अवसर है। सभी ने पूर्व पार्षद संजीव सिंह सोनू व सुशील अग्रहरी बबलू जी का सादर आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments