https://www.purvanchalrajya.com/

मंत्रोचार के बाद केक काटकर मनाया गया समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन


पूर्वांचल राज्य 

ब्यूरो चंदौली 

अशोक कुमार जायसवाल

मुगलसराय विधानसभा कार्यालय पर सोमवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 51 वां। जन्मदिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया उनके जन्म दिवस के अवसर पर नीम, पीपल, बरगद , का पेड़ लगाया गया तथा 51 किलो लड्डू वितरित किया गया‌ उनके जन्म दिवस के अवसर पर पूर्व सांसद रामकिशुन ने कहा कि आज देश और प्रदेश की जनता अखिलेश यादव का जन्म दिवस मना रही है। देश की और प्रदेश की जनता की शुभकामनाएं, राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी दीर्घायु हो तथा समाज हित में देशहित में जनता नें उन पर विश्वास और भरोसा किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक आधी आबादी का नारा देकर समाज में तथा प्रदेश में लोगों को जोड़ने का काम किया है उसका परिणाम रहा है कि प्रदेश में लोकसभा के चुनाव में देश की बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश में 33 सीट पर विजय प्राप्त करने का काम किया है हम समाजवादी पार्टी के सभी लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी के बताए हुए रास्ते पर चलकर प्रदेश और देश में समाजवाद का परचम लहराने का काम करेंगे उनके जन्मदिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के पुराने कार्यकर्ता नरोत्तम मास्टर, राजनाथ प्रधान, ननकू यादव, पारस प्रधान, को सम्मानित किया गया काशीनाथ यादव गायक ने भी अपने गीत के माध्यम से संबोधित किया समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने शासनकाल में जो जनता के हित में काम किया था उसे भुलाया नहीं जा सकता ।केक काटते समय पांच ब्राह्मणों द्वारा मंत्र उच्चारण किया गया मंत्र उच्चारण के बाद केक काटा गया। समारोह की अध्यक्षता इंद्रजीत शर्मा संचालन प्रेम तिवारी ने किया जन्म दिवस के अवसर पर डीएन यादव, अमरेश यादव, पारस सभासद ,भीम पुरुष छंदूलाल विश्वकर्मा, प्रेम तिवारी, कमलेश, संजय, नट सभासद, गौरी तिवारी, रामनाथ तेजबली, डॉक्टर उदय, बिना नवाज अहमद, धर्मेंद्र प्रधान, भानु प्रधान, अमरनाथ जयसवाल, अमरनाथ यादव ,संजय भारती ,संतोष भारती, नंदन यादव, सुभाष ,सुरेंद्र , इंजमाम, आदि सैकड़ो लोग उपस्थित थे


Post a Comment

0 Comments