अध्यक्ष राजस्व परिषद उ०प्र० ने राजस्व विभाग के विभिन्न कार्यो के प्रगति की समीक्षा
राजस्व से सम्बन्धित मुकदमों के निस्तारण में लाये तेजी : अध्यक्ष राजस्व परिषद
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, सोनभद्र (जिला संवाददाता श्याम अग्रहरि)
सोनभद्र। अध्यक्ष राजस्व परिषद हेमन्त राव ने सर्व प्रथम कलेक्ट्रेट परिसर में गाॅड आफ आनर की सलामी ली इसके पश्चात अध्यक्ष ने कलेक्ट्रेट परिसर में गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस दौरान अध्यक्ष ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित गांधी पार्क में गांधी जी के प्रतिमा के ऊपर छतरी का लोकापर्ण किये इसके पश्चात अध्यक्ष व जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षा रोपण भी किये । इसके पश्चात अध्यक्ष राजस्व परिषद उ०प्र० हेमन्त राव ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में स्थापित विभिन्न अनुभागों का आकस्मिक निरीक्षण किये। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने विभिन्न अनुभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जनमानस की समस्याओं के निस्तारण हेतु जो भी पत्रावलिया प्राप्त होती है। उसका निस्तारण समय से किया जाये जिससे कि जनमानस को समय से न्याय मिल सकें। निरीक्षण के दौरान उन्होने न्याय सहायक अनुभाग, राजस्व सहायक अनुभाग कक्ष, ई०आर०के०/आंग्ल अनुभाग कक्ष, स्थानीय निकाय अनुभाग कक्ष, रेकार्ड रूम अनुभाग, मुख्य राजस्व अनुभाग कक्ष का निरीक्षण करते हुए पत्रावलियों का बेहतर तरीके के रख-रखाव, कार्मिकों का जी०पी०एफ० पासबुक व सेवा पुस्तिका आदि के कार्यों का जायजा भी लिये ।
अध्यक्ष राजस्व परिषद ने कलेक्ट्रट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की, बैठक के दौरान अध्यक्ष ने राजस्व से सम्बन्धित मुकदमों के निस्तारण के प्रगति की तहसीलवार समीक्षा की। समीक्षा के दौरान अध्यक्ष ने समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीदार को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन के मंशा के अनुरूप राजस्व के मामलों से सम्बन्धित मुकदमों का निस्तारण ससमय व गुणवत्तपूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाये। जिससे की आम जनमानस को समय से न्याय मिल सकें। उन्होंने कहा कि मुकदमों के निस्तारण होने के पश्चात आदेश की काॅपी पोर्टल अनिवार्य रूप से तिथि सहित अकिंत की जाये जिससे की मुकदमों के निस्तारण के सम्बन्ध में आम जनमानस को जानकारी उपलब्ध हो सकेें। इसमें लापरवाही कदापी न बरती जाये इस दौरान अध्यक्ष ने घरौनी वितरण की प्रगति की भी समीक्षा की और घरौनी से होने वाले लाभों के सम्बन्ध मे बारी-बारी से अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की और कहा कि घरौनी के माध्यम से लोगों को क्या-क्या लाभ होते है। उसके सम्बन्ध में जनमानस को जानकारी दी जाये कि घरौनी प्राप्त होने से उन्हें अपने आबादी के मकान/भूमि का मालिकाना हक प्राप्त होता है और उसके साथ ही भविष्य में होने वाले विवाद की सम्भावनाओं पर रोक लगती है और घरौनी के माध्यम से लोग बैंक से ऋण आदि की सुविधा भी प्राप्त कर सकते है। उन्होेने कहा कि जैसे कि खतौनी में नाम की त्रुटि होने पर संशोधन का विकल्प होता है। उसी प्रकार से आने वाले समय में घरौनी में भी संशोधन का विकल्प तैयार करने हेतु पोर्टल विकसित किया जायेगा। जिससे कि घरौनी में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर लोग संशोधन की कार्यवाही कर सकेगें। इस दौरान जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने अध्यक्ष को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि अध्यक्ष द्वारा जो भी दिशा-निर्देश प्राप्त हुये है उसका निस्तारण सभी अधिकारीगण ससमय सुनिश्चित करेगें। इसके पश्चात अध्यक्ष ने तहसील रावर्टसगंज के विभिन्न अनुभागों का औचक निरीक्षण किये और पत्रावलियों के रख-रखाव के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की और निर्देशित करते हुए कहा कि रियल टाइम खतौनी का ससमय जनमानस को उपलब्ध करायी जाये और निर्धारित शुल्क के अनुसार । इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) सहदेव कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी(न्यायिक) सुभाष चन्द्र यादव, उपजिलाधिकारी मुख्यालय प्रमोद तिवारी, समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार व नायब तहसीलदार प्रशासनिक अधिकारी रामलाल यादव, सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी व कार्मिकगण उपस्थित रहें।
0 Comments