https://www.purvanchalrajya.com/

लोनिवि में टेंडर के नाम पर कागजों में हेरफेर का लगाया आरोप

विवादों के पुराने राह पर जाते नजर आ रहा है विभाग

                                                  
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, बलिया

बलिया। केंद्र व राज्य सरकार की भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था बनाने की मंशा पर यहां लोक निर्माण विभाग में कुंडली मारकर बैठे अधिकारी व कर्मी ही पलीता लगाने का काम कर रहे है। हालात है कि यहां विभाग में अंदरखाने अधिकारी व कर्मी कागजों में हेरफेर कर मनचाहे ठेकेदारों को टेंडर का आवंटन कर दे रहे है। इस तरह की स्थिति में जहां विकास कार्य ठप्प पड़े है तो जिले के ठेकेदारों में भी आपसी तनातनी की स्थिति बनी है। निविदा में कागजों में हेरफेर करके निविदा प्रक्रिया करने का आरोप अब ठेकेदार ही अधिकारियों से लगाने लगे है। पूर्व के मामलों को छोड़ दें तो अभी तत्काल ही शंकरपुर से हनुमानगंज मार्ग के चौड़ीकरण के लिए आए टेंडर में विभागीय अधिकारी खेल करने पर उतारू है। ऐसे में इसे लेकर करीब एक माह से टेंडर की प्रक्रिया रूकी पड़ी है। इसके निविदा में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के ठेकेदारों पर साक्ष्य के साथ कई गंभीर आरोप लगाए है। उक्त कार्य के लिए टेंडर डालने वाले एक फर्म श्री साईं शक्ति के अमावती सिंह ने लोनिवि के अधीक्षण अभियंता को शिकायती पत्र सौंपा है। अपने शिकायती पत्र में दूसरे फर्म पर कई गंभीर आरोप लगाए है। शिकायतकर्ता ने दूसरे फर्म पर फर्जी कागजात लगाने व अन्य कई गड़बड़ी किए जाने से संबंधित साक्ष्य भी दिए है। इसमें साईं शक्ति फर्म ने दूसरे फर्म के विरूद्ध टेंडर में गलत बैलेंस शीट लगाने, महत्वपूर्ण कागजातों में कूटरचना करने आदि के कई गंभीर आरोप लगाए है। इस तरह के हालात के बीच जिले की पीडब्लूडी एकबार फिर विवादों के पुराने राह की ओर बढ़ता हुआ दिख रहा है। जिसके चलते यहां विकास कार्यों पर ग्रहण की नौबत लगते नजर आने लगी है।

Post a Comment

0 Comments