https://www.purvanchalrajya.com/

दीवार गिरने से मजदूर युवक की मौत



पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, बलिया  

बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के धरहरा गांव स्थित नंदिनी राइस मिल में काम कर रहे मजदूर पर दीवार गिरने से मौत हो गई। बताया जाता है कि मजदूर संतोष गुप्ता पुत्र मकसूदन गुप्ता (39) वर्ष पिछले कई महीनों से राइस मिल में काम करता था। शनिवार को दीवार पर धान के बोरियों का ओवरलोड होने के चलते धान के बोरा दीवार पर गिर गया। बोरा गिरने के चलते दीवाल संतोष गुप्ता के ऊपर पर गिर गया जिसमें वो दब गया। आनन फानन में स्थानीय मजदूरों ने संतोष को बाहर निकाला। घायल को गंभीरवस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत्यु घोषित कर दिया। इसकी जानकारी पर संतोष की पत्नी दुबली देवी अपने दोनों पुत्र सागर तथा सार्थक दहाड़े मार कर रोने लगे। जिसे पूरे गांव में कोहरा मच गया।  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम  कराकर परिजनों को सौंप दिया।

Post a Comment

0 Comments