https://www.purvanchalrajya.com/

युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर किया आत्महत्या

 


पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, बलिया 

बलिया। रसड़ा क्षेत्र के ढांका गांव के पास शुक्रवार की देर शाम को एक युवक ने पीपल की पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर लिया है। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के कोप निवासी (43) वर्षीय अभय सिंह मुस्तफाबाद चट्टी के पास कुछ दिनों से मोटरसाइकिल मरम्मत व पार्ट्स की दुकान खोला था।वह इससे पहले वह मुम्बई में कहीं काम करता था।इधर बीच चार-पांच महीने वह घर आ गया था। यहां गांव के पास खोले गए दुकान सही ढंग से चल नहीं रहा था। बताया जा रहा है कि दुकान से आमदनी कम होने के कारण वह तनाव में रह रहा था।रोज की तरह खुले दुकान को शुक्रवार की शाम को घर पहुंचा। कुछ ही देर बाद वह घर से बिना कुछ बताए बाइक से चल दिया। करीब एक घंटे बाद देर शाम सात बजे अभय का शव गांव से बाहर सुनसान जगह ढांका गांव के पास पीपल की पेड़ पर रस्सी के सहारे फंदे पर लटकता मिला। उसकी बाइक वहीं खड़ा था। उसकी बाइक खड़ा होने की जानकारी उसके पिता राजेंद्र सिंह को हुई तो वह मौके पर पहुंचे और उसकी खोजबीन करने लगे।इस बीच उनकी नजर पीपल की पेड़ पर पड़ी तो अभय फांसी के फंदे पर झूल रहा था। उन्होंने बेटे को फंदे पर लटकते देख सन्न रह गए। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। पत्नी समेत दो बच्चों का रोते-बिलखते बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। दो बच्चों में दस साल की बेटी व आठ साल का बेटा है।

Post a Comment

0 Comments