https://www.purvanchalrajya.com/

एक हफ्ते बाद भी नहीं हुआ अपराधियों की गिरफ्तारी

न्याय के लिए मृतक की मां बैठी आमरण अनशन पर



पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, बलिया 

दुबहर/बलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के शिवपुर बिहार नई बस्ती ब्यासी ग्राम सभा में 25 अक्टूबर को रात्रि में हुई हत्या के बाद न्याय के लिए रिंकी सिंह पत्नी स्वर्गीय कामाख्या नारायण सिंह अपने एकमात्र पुत्र यथार्थ विक्रम सिंह उर्फ गोलू सिंह की हत्या के उपरांत आज बुधवार के दिन अपने आवास पर आमरण अनशन पर बैठ गई है। इसके पूर्व 30 अक्टूबर को रिंकी सिंह ने आमरण अनशन हेतु लिखित आवेदन पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी को दिया था।उनका कहना है की प्रदेश के मुख्यमंत्री न्याय करते हैं एवं प्रदेश को अपराध मुक्त करने का उनका उद्देश्य है।आखिर हमारे पुत्र की हत्या के उपरांत अब तक अपराधियों की गिरफ्तारी क्यों नहीं की जा सकी।किसी के दबाव में अब तक  नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका।जिससे अपराधियों के मनोबल बड़े ऊंचे हैं।भविष्य में मेरे परिवार के साथ सबूत मिटाने के लिए कई हथकंडे अपनाए जा सकते हैं।उन्होंने गिरफ्तारी हेतु कहा कि गत 25 अक्टूबर की रात्रि में घटना घटित हुई, आज एक हफ्ता बीतने के बावजूद भी पुलिस की पहुंच से अपराधी दूर हैं। आम जनमानस न्याय की अपेक्षा कैसे कर सकता है।उन्होंने कहा कि जब तक प्रशासन अपराधियों को दंडित करते हुए न्याय नहीं दिलाएगा तब तक मैं आमरण अनशन पर बैठी रहूंगी। उनके साथ आमरण अनशन पर बैठने वालों में पुत्री ज्योति सिंह, गोली सिंह, अनामिका सिंह, उषा सिंह, पूनम सिंह, सरिता सिंह, बेबी, शीला सिंह आदि महिलाएं बैठी रही।

Post a Comment

0 Comments