लखनऊ स्थित एक होटल में महिला को नशीला पदार्थ खिला किया गया था हवस का शिकार
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, लखनऊ ( उप संपादक अरुण वर्मा की रिपोर्ट)
लखनऊ/उत्तर प्रदेश। जहां एक तरफ योगी सरकार महिला सुरक्षा को लेकर यूपी पुलिस को सख्त दे रहे है वही दूसरी तरफ प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ही एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। लखनऊ पुलिस ने बलात्कार के एक आरोपी को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है, जिसने शहर के एक होटल में कौशांबी की एक 24 वर्षीय महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया था। महिला शनिवार रात हजरतगंज इलाके में सड़क पर बेहोश पड़ी मिली थी। पुलिस के मुताबिक, हजरतगंज पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 328, 376 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी), लखनऊ सेंट्रल, अपर्णा रजत कौशिक ने कहा कि महिला डालीबाग इलाके में डीजीपी के आवास के पास बेहोशी की हालत में पड़ी मिली थी। उसने बताया कि पुलिस गश्ती वाहन कर्मियों ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। कौशिक ने बताया कि रविवार के दिन महिला जब होश में आई तब उसने पुलिस को अपराध की जानकारी दी। पीड़ित महिला द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर उस होटल की तलाश और पहचान की प्रक्रिया शुरू की जहां इस घटने को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने बाद में आरोपी का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी ने कहा आरोपी की पहचान सीतापुर निवासी 22 वर्षीय मयंक भानु सिंह के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि वह अचानक हजरतगंज में महिला से मिला और कानूनी सहायता दिलाने के बहाने उससे बातचीत करने लगा।
0 Comments