https://www.purvanchalrajya.com/

सेवा भारती महराजगंज के तत्वाधान में सामूहिक कन्या पूजन व हवन पूजन हुआ सम्पन्न

शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर सेवा भारती महराजगंज द्वारा कन्या पूजन व हवन किया गया




पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, महाराजगंज /निचलौल

(उप सम्पादक ठाकुर सोनी, ब्यूरो चीफ फणींद्र कुमार मिश्र व अनिल जायसवाल द्वारा)

महाराजगंज/निचलौल। जनपद महाराजगंज के ग्राम मटरा धमऊर तहसील निचलौल के बहिरी माता मन्दिर प्रांगण में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अनुषांगिक संगठन सेवा भारती के  तत्वाधान में सामूहिक कन्या पूजन एवं हवन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। 

     सामूहिक कन्या पूजन के पूर्व बहिरी माता मंदिर परिसर में सर्व प्रथम हवन पूजन हुआ, बाद में बच्चियों का पैर धुला गया, पैर में रंग लगाया गया, माता जी का पटका पहनाया गया । सुरेश शर्मा (कोषाध्यक्ष ) द्वारा भोजन मंत्र कराकर प्रसाद दिया गया । कार्यक्रम के अन्त में दान- दक्षिणा देकर सभी लोंगो ने आशीर्वाद प्राप्त किया। 

       इस सामूहिक कन्या पूजन में संदीप सिंह (संगठन मंत्री -सेवा भारती महराजगंज ), विवेक कुमार गुप्ता (जिलाध्यक्ष -सेवा भारती महराजगंज ), छोटे लाल गुप्ता (संरक्षक सेवा भारती महराजगंज ), मुकेश कुमार निरीक्षक - एसएसबी 22वीं वाहिनी सुरेश चौधरी आरक्षी  सामान्य, पवन आरक्षी चालक एसएसबी 22वीं वाहिनी, श्री पन्ना लाल (ग्राम प्रधान ), शैलेश तिवारी, किरन तिवारी मातृ मंडली अध्यक्ष सेवा भारती महराजगंज, मंशा देवी, कौशल्या देवी, गीता देवी, शांति देवी, दुर्गावती देवी, वर्फी देवी, माला मिश्रा, उग्रसेन मद्देशिया, राधेश्याम कुशवाहा के आलावा तमाम  कार्यकर्त्ता व ग्रामवासी मौजूद रहें।

Post a Comment

0 Comments