https://www.purvanchalrajya.com/

रामलीला मैदान में विजयदशमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया



पूर्वाचल राज्य ब्यूरो, स्योहारा

स्योहारा। रावण का पुतला दहन जिसको देखने के लिए रामलीला मैदान में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। मंगलवार को कलाकारो द्वारा श्री राम लीला का मंचन किया गया। दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में रामलीला मैदान में मेले का आयोजन किया गया। रामकथा में रावण पर राम की व असत्य पर सत्य की जीत हुई। इसके पश्चात बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया गया। नगर में इस बार जोश के साथ रावण के पुतले का दहन किया गया। रावण के पुतलों पर अग्निबाण छोड़े गए। बाण लगते ही पुतला धू-धू कर जलने लगा और सत्य का प्रकाश चारों तरफ फैल गया। लोग श्रीराम का जयघोष करने लगे। उसके बाद राम ने विभिषण का राज्याभिषेक किया। मेले में खेल खिलौने व चांट बच्चो के आकर्षण का केन्द्र रहे। मुख्य अतिथि थाना प्रभारी निरक्षक धीरज सिंह सोलंकी एवं नगर कस्बा योगेंद्र कुमार, व पुलिस बल के साथ मोजूद रहे। पूर्व चेयरपर्सन पुत्र इमरान उर्फ सन्नी। भाजपा नेता अरुण कुमार वर्मा,रामलीला कमेटी के पदाधिकारी राजपाल प्रजापति,और राष्ट्रीय जनहित संघर्ष पार्टी की नगर अध्यक्षा किश्वर जहां,वही विधान सभा अध्यक्ष नूरपुर अबूजर,और जुनेद मलिक, एवं पत्रकारगण ने सभी नगर वासियों को दशहरा पर्व की शुभकामना दी। पुलिस बल के कार्य में शांति के साथ मनाया गया दशहरा।

Post a Comment

0 Comments