https://www.purvanchalrajya.com/

विधायक केतकी सिंह के नेतृत्व में स्कूटी यात्रा निकाली गई

डबल इंजन की सरकार प्रदेश में चौमुखी विकास कर रही है: केतकी सिंह



पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, बलिया 

बांसडीह/बलिया। नारी स्वालम्बन के अंतर्गत शुक्रवार के दिन विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गाय घाट स्थित पचरुखा देवी मंदिर से भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक केतकी सिंह के नेतृत्व में स्कूटी यात्रा निकाली गई। स्कूटी यात्रा में सैकड़ों छात्राएं अपनी स्कूटी के साथ शामिल हुई। मुख्य अतिथि केतकी सिंह ने नारी सशक्तिकरण को लेकर विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत कराते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार प्रदेश में चौमुखी विकास कर रही है। छात्राओं व महिलाओं के कल्याण व विकास के लिए विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। विधायक ने कहा की सरकार नारी सुरक्षा व सम्मान के लिए विभिन्न कार्य कर रही हैं। स्कूटी यात्रा पचरूखा देवी मंदिर परिसर से प्राम्भ होकर  सहतवार, बांसडीह, बेरूआररबारी होते हुए सुखपुरा चौराहा पर जाकर समाप्त हुआ।स्कूटी पर सवार विधायक व लोगो का लोगों ने जगह जगह स्वागत किया। इस मौके पर अभिजीत तिवारी बब्लू, प्रतुल ओझा, राजेश सिंह, दुर्गेश मिश्र, दिनेश तिवारी आदि थे।

Post a Comment

0 Comments