सपा की देश बनाओ देश बचाओ साइकिल यात्रा को पूर्व मंत्री - सुशील कुमार टिबडेवाल और जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने झंडी दिखाकर रवाना किया
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो,महराजगंज
निचलौल
पूर्व मुख्यमंत्री व सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देशन व अभिषेक यादव के नेतृत्व में निचलौल कस्बे में सपा की देश बनाओ देश बचाओ साइकिल यात्रा को पूर्व मंत्री - सुशील कुमार टिबडेवाल और जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने झंडी दिखाकर रवाना किया। निचलौल ब्लॉक में शहीद स्थल पर इस बाबत श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। उसके बाद साइकिल यात्रा महाराजगंज जिले के विभिन्न स्थानों से होकर सोनौली बॉर्डर पहुंची। सोनौली कस्बे के श्रीराम जानकी मंदिर चौराहे पर समाजवादी पार्टी के नेता एवं सपा के चेयरमैन प्रत्याशी रहे बैजू यादव ने सपा के पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल सहित साइकिल यात्रा में चल रहे लोगों को फूल माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया । स्वागत के क्रम में गंगोत्री यादव ने सभी की आरती उतार कर सबका स्वागत किया।
इस दौरान समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव जो इस साइकिल यात्रा का नेतृत्व कर रहे है, उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि समाजवादी पार्टी की देश बचाओ, देश बनाओ साइकिल यात्रा को लेकर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। निश्चित ही अखिलेश यादव की यह साइकिल यात्रा 2024 में भाजपा को सबक सिखाएगी। इस साइकिल यात्रा के माध्यम से समाजवादी पार्टी की सरकार में जितने भी विकास कार्य हुए हैं, उसे जनता को बताया जा रहा है। इस साइकिल यात्रा को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।
इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल, जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव, बैजू यादव, रंजीत यादव, अश्वनी दुबे, प्रिंस सिंह राठौड़, नौतंनवा विधानसभा अध्यक्ष विक्रम यादव v जिला पंचायत सदस्य राम आशीष यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
0 Comments