https://www.purvanchalrajya.com/

भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने उपजिलाधिकारी खलीलाबाद द्वारा बदनाम करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा

 

 जल सत्याग्रह आन्दोलन की उपलब्धि की ख्याति प्रदेश ही नहीं पूरे देश में 


पूर्वांचल राज्य समाचार/संतकबीर नगर

(उप संपादक ठाकुर सोनी द्वारा)

उपजिलाधिकारी खलीलाबाद द्वारा बदनाम करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी सन्त कबीर नगर को सौंपते हुए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा (गोरखपुर क्षेत्र) शैलेश कुमार राजभर ने कहा कि उपजिलाधिकारी खलीलाबाद प्रधान रामबृक्ष/पूर्व मंत्री सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर/विपक्षी झिनकाई के साजिश में आकर हमारी संक्रमणीय भूमि को गढई बताकर बदनाम किया गया है

 जबकि पूर्व में उपजिलाधिकारी खलीलाबाद की लिखित रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया हैं कि वह भूमि हमारी संक्रमणीय भूमि हैं और विपक्षी झिनकाई आदि का अवैध कब्जा हैं शैलेश कुमार राजभर ने उपजिलाधिकारी खलीलाबाद पर बदनाम करने का आरोप लगाते हुए विस्तार पूर्वक बताया कि ग्राम भगवानपुर थाना बखिरा तहसील खलीलाबाद जिला सन्त कबीर नगर के ग्राम भगवानपुर में स्थित गाटा संख्या 465 संक्रमणीय भूमि पिताजी,भाभी,चाची, भाइयों के राजस्व भू अभिलेखों में दर्ज हैं जिसका सीमांकन हेतु उ.प्र.रा.सं.2006की धारा 24 पक्की पैमाइश हेतु न्यायालय उपजिलाधिकारी खलीलाबाद में प्रस्तुत हैं जिसके सम्बन्ध में सन्दर्भ संख्या 40018623003502 दिनांक.22-03-2023 मुख्यमंत्री सन्दर्भ संख्या 12186230064136 दिनांक.02-05-2023 का रिपोर्ट से स्पष्ट है कि गाटा संख्या 465 के दक्षिण एवं पश्चिम भाग संक्रमणीय भूमि में विपक्षी का निर्माण कार्य हेतु नीव खोदा गया था खोदी गयी नींव आंशिक रूप से गाटा संख्या 465 संक्रमणीय भूमि में स्थित होने के कारणों से उ.प्र.सं.2006की धारा 24 के निस्तारण तक स्थगित रखे जाने की रिपोर्ट प्रस्तुत हुआ था ,ऐसी परिस्थिति में उ.प्र.सं.2006की धारा 24 का निस्तारण किये बिना हल्का लेखपाल/राजस्व निरीक्षक तिघरा/उपजिलाधिकारी खलीलाबाद द्वारा किस आधार पर विपक्षी का नीव और पिलर दीवाल का निर्माण संक्रमणीय भूमि में  पूरब दिशा में दरवाजा और सहन कराया गया हैं जबकि विपक्षी के मकान के उत्तर दिशा में खड़न्जा रास्ता स्थित है प्रायः दरवाजा और सहन रास्ते के तरफ होता हैं। किस आधार पर हल्का लेखपाल/राजस्व निरीक्षक तिघरा/उपजिलाधिकारी खलीलाबाद द्वारा ग्राम भगवानपुर में स्थित गाटा संख्या 468 संक्रमणीय भूमि सुधीर, रामकृपाल के नाम दर्ज भूमि में विपक्षी से बांस बल्ली गड़वाकर रामबचन का रास्ता बंद करा दिया गया हैं। हल्का लेखपाल द्वारा पूर्व में हरिराम एवं सुधीर के बीच विवाद में गाटा संख्या 472एवं470,471का सीमांकन कर निस्तारण कराया गया है। हल्का लेखपाल द्वारा गाटा संख्या 472,468 के पूरब दिशा के सीमा से क्यों नहीं पैमाइश कर गाटा संख्या 465 का पश्चिमी सीमा निर्धारण नहीं किये जबकि दक्षिण एवं पूरब दिशा से पैमाइश कर गाटा संख्या 465का सीमा निर्धारण कर दिया गया हैं। पूरे टोले में एक ही मात्र गाटा संख्या 464/0.090हे.आबादी हैं हल्का लेखपाल द्वारा क्यों नहीं गाटा संख्या 464 का पैमाइश कर विपक्षी का भ्रम दूर किये। उपजिलाधिकारी खलीलाबाद की रिपोर्ट से स्पष्ट हैं कि गाटा संख्या 465 का संक्रमणीय भूमि दक्षिण दिशा आबादी से सटा हैं तो हल्का लेखपाल/राजस्व निरीक्षक तिघरा/उपजिलाधिकारी खलीलाबाद द्वारा क्यों नहीं विपक्षी से अतिक्रमण हटवाकर भू मानचित्र और अभिलेखों में अंकित कर समस्या का निस्तारण कर दिये शैलेश कुमार राजभर ने छठवा आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधान रामबृक्ष/पूर्व मंत्री सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर विपक्षी झिनकाई के सांठगांठ व हल्का लेखपाल/राजस्व निरीक्षक तिघरा/उपजिलाधिकारी खलीलाबाद द्वारा उक्त विवाद उलझाने के कारणों से एवं सुभासपा अध्यक्ष पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर के साजिश में हमारे अनुपस्थित में जबकि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यक्रम विकास खण्ड मुख्यालय कुदरहा बस्ती में था उसी समय विपक्षी द्वारा गाटा संख्या 465 हमारे संक्रमणीय भूमि कब्जा करते हुए दिनांक 17-09-2023 को आमादा फौजदारी हमारे परिवार वालों को मारा पीटा गया हैं और प्रधान रामबृक्ष/सुभासपा अध्यक्ष पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर के निर्देश पर मुकदमा नम्बर 307 धारा 323,336,504,506 हमारे विरुद्ध बखिरा थाना में दिनांक 17--09-2023 मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही किया जा रहा हैं हमारे जमीन पर कब्जा भी किया गया हैं और हमारे विरुद्ध मुकदमा भी पंजीकृत किया गया हैं प्रमाण के रूप में वायरल विडियो दिनांक 26-09-2023 को खलीलाबाद एक होटल में सुभासपा अध्यक्ष पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर विपक्षी झिनकाई आदि को खुले रूप से सिखा रहे हैं कि  शैलेश कुमार राजभर की लोकप्रियता एवं छवि और समाज में जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ सन्त कबीर नगर ही नहीं पूरे पूर्वांचल में है और इसके जल सत्याग्रह आन्दोलन की उपलब्धि ख्याति प्रदेश ही नहीं पूरे देश में यश कीर्ति फैल रहा हैं और भारतीय जनता पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता हैं जो राजभर समाज और मतदाताओं का ध्रुवीकरण भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में कर दे रहा हैं। सातवा आरोप शैलेश कुमार राजभर ने लगाते हुए कहा कि दिनांक 12-10-2023 को हल्का लेखपाल/राजस्व निरीक्षक तिघरा/उपजिलाधिकारी खलीलाबाद मौके पर जाकर प्रार्थी के साथ अन्याय करते हुए प्रार्थी को बदनाम करते हुये हमारी संक्रमणीय भूमि को गड़हा बताकर विपक्षी को लाभ देते हुए हमारे परिवार वालों को मना कर रहें हैं और वहीं पर विपक्षी पर हमदर्दी और कृपा करते हुए कोई कार्यवाही नहीं कर रहे हैं अगर वह भूमि गड़हा हैं तो उसी भूमि में उपरोक्त जांच रिपोर्ट से स्पष्ट हैं कि विपक्षी झिनकाई का मकान एवं चन्दन का अवैध कब्जा हैं उसे क्यों नहीं खाली कराया गया हैं एवं गाटा संख्या 465 से,467से सटे गाटा संख्या 466 रकबा 10 मंडी सरकारी भूमि को भी विपक्षी झिनकाई द्वारा अवैध कब्जा किया गया हैं विपक्षी झिनकाई चन्दन का अवैध कब्जा गड़ही एवं गाटा संख्या 466 सरकारी भूमि से क्यों नहीं खाली कराये हैं जबकि उक्त रिपोर्ट से स्पष्ट है कि हमारी संक्रमणीय भूमि हैं ऐसी स्थिति में जिला प्रशासन से प्रार्थना है कि शैलेश कुमार राजभर का सहयोग कराया जावें एवं हल्का लेखपाल/राजस्व निरीक्षक तिघरा/उपजिलाधिकारी खलीलाबाद के विरुद्ध उचित कार्यवाही किया जाये न्यायहित में प्रधान रामबृक्ष/सुभासपा अध्यक्ष पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर के साजिश से बचाव एवं सुरक्षा एवं उपरोक्त मुकदमा वापस लिया जाना तथा उक्त सातो प्रश्नों का उत्तर हल्का लेखपाल/राजस्व निरीक्षक तिघरा/उपजिलाधिकारी खलीलाबाद द्वारा दिया जाना एवं गाटा संख्या 465 संक्रमणीय भूमि /गड़हा से एवं गाटा संख्या 466 सरकारी भूमि से विपक्षी झिनकाई आदि का अवैध कब्जा हटाये जाने की मांग शासन प्रशासन से किया है।

Post a Comment

0 Comments