https://www.purvanchalrajya.com/

गोरक्ष प्रांत के क्षेत्रिय अध्यक्ष ने सांसद, विधायक व जिलाध्यक्ष के साथ स्थल का किया निरीक्षण



पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, बलिया 

बांसडीह/बलिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बांसडीह में तीन नवम्बर को विधायक केतकी सिंह की ओर से आयोजित महिला सम्मेलन को लेकर शनिवार को गोरक्ष प्रांत के क्षेत्रिय अध्यक्ष सहजानंद राय ने सांसद, विधायक व जिलाध्यक्ष के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ मैरीटार में विधायक केतकी सिंह के आवास पर बैठक कर अधिक से अधिक महिलाओं को शामिल करने को कहा। कार्यक्रम स्थल पर क्षेत्रीय अध्यक्ष ने जनसभा स्थल, पार्किंग, आवागमन के रास्ते आदि का निरीक्षण किया।                          बैठक में बोलते हुए सहजानंद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने पर उनको आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से महिला सम्मेलन आयोजित किया गया हैं। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री को आभार व्यक्त करतें हुए महिलाओं का अभिनंदन करेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में अधिक से अधिक महिलाओं को शामिल कराना सुनिश्चित करने को कहा। सांसद रविन्दर कुशवाहा ने कहा कि महिला सम्मेलन में अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी रहेगी। विधायक केतकी सिंह ने बताया कि महिला सम्मेलन ऐतिहासिक होगा तथा हजारों महिलाएं शामिल होगी। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि महिला सम्मेलन पूर्वाचल का ऐतिहासिक सम्मेलन होगा। इस मौके पर विनोद शंकर दूबे,जयप्रकाश साहू,नागेंद्र पांडेय,विश्राम सिंह, भोला सिंह बघेल, गुड्डू सिंह, प्रतुल ओझा, नीतिश पाण्डेय रंजन ,अभिजीत तिवारी बब्लू,अरुण सिंह,राजू दूबे, राजेश सिंह आदि थे।

Post a Comment

0 Comments