ड्यूटी से आ रहे दरोगा की सामने से एक बाइक सवार ने ठोकर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो,महराजगंज
पनियरा
दरोगा गुप्तेश्वर सिंह एक बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। एन एच 328 मार्ग पनियरा से दरोगा गुप्तेश्वर सिंह ड्यूटी से आ रहे थे कि सामने से एक बाइक सवार ने ठोकर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। तत्काल ही उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा ले जाया गया,जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि थाने के दरोगा ड्यूटी से आ रहे थे कि इसी दौरान बाइक के चपेट में आने से घायल हो गए हैं इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
0 Comments