पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, सुल्तानपुर
सुल्तानपुर | कमला नेहरू संस्थान के फरीदीपुर कैम्पस स्थित इंजीनियरिंग संकाय में बी. टेक. तथा पालीटेक्निक के सत्र 2023-24 में नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए चल रहे स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम " दीक्षारम्भ 2023' में आज महत्वपूर्ण सेशन्स का आयोजन किया गया | यह कार्यक्रम आल इंडिया काउंसिल आफ टेक्निकल एजुकेशन तथा एकेटीयू के दिशानिर्देशों में 12/10/2023 तक चलेगा | आज इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एन्ड सोशल साइंसेज के उप प्राचार्य प्रो.(डा.) राधेश्याम सिंह तथा कमला नेहरू संस्थान के समन्वयक प्रो.(डा.) सुशील कुमार सिंह रहे | कार्यक्रम का शुभारंभ सम्मानित मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन द्वारा किया गया | मुख्य अतिथि प्रो.( डा.) राधेश्याम सिंह ने अपने उद्बोधन में सभी नव प्रवेशित छात्र छात्राओं को जीवन में सदैव नकारात्मकता से दूर रहने को एवं अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम करने को कहा | उन्होंने छात्रों को गुरुमंत्र देते हुए कहा कि वर्तमान समय में जो सफल है वही सार्थक है | संस्थान के समन्वयक प्रो. ( डा.) सुशील कुमार सिंह ने छात्रों को अपने आत्मबल को बढाने हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है, सकारात्मकता के साथ मेहनत जरुरी है | संस्थान के निदेशक डा. सरबप्रीत सिंह ने नव प्रवेशित छात्र छात्राओं को सुखद भविष्य के लिए कड़ी मेहनत करने को प्रेरित किया एवं शुभकामनाएं दीं | कार्यक्रम के अन्त में संयोजक राघवेंद्र त्रिपाठी ने उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया | इस कार्यक्रम में ह्यूमेनिटीज तथा अप्लाइड साइंस विभाग के विभागाध्यक्ष एवं संस्थान के एकेडमिक प्रभारी रत्नेश सिंह, इंजीनियरिंग संकाय के सभी विभागाध्यक्ष ए के सिंह, सैनुद्दीन,कौस्तुभ कुन्दन श्रीवास्तव, संजय कुमार सोनकर तथा बी. टेक. एवं पालीटेक्निक प्रथम वर्ष के सभी शिक्षक जे पी मिश्रा, मनोज भार्गव, अखंड प्रताप सिंह, अनमोल सिंह, स्तुति सिंह, ग्रीष्मा श्रीवास्तव, दिव्य प्रकाश पान्डेय, जीशान वकील, अर्पित सामंत,राहुल शुक्ला तथा बी. टेक. एवं पालीटेक्निक प्रथम वर्ष के सभी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे | इस अवसर पर संस्थान के प्रबंधक एवं शहर विधायक माननीय विनोद सिंह जी ने नव प्रवेशित विद्यार्थियों को अपना आशीर्वाद देते हुए ' दीक्षारम्भ 2023 ' कार्यक्रम की सराहना की |
0 Comments