https://www.purvanchalrajya.com/

एम्बुलेंस टेंपो की टक्कर में पांच लोग घायल



पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, बलिया  

बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के चिलकहर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मूख्य गेट के सामने प्राइवेट एंबुलेंस और ऑटो की टक्कर में  पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

      मिली जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर बलिया के तरफ से प्राइवेट एंबुलेंस रसड़ा के तरफ जा रहा था तभी रसड़ा से बलिया जा रही टेम्पू में प्राइवेट एंबुलेंस ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे टेंपो में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गऐ। घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है कि टेंपो अपने साइड में खड़ी थी तभी बलिया से तेज रफ्तार में एम्बुलेंस लेकर आ रहा चालक नशे के हालत में था जिसके कारण वो टेंपो से जा टकराई। आटो में घायल लोगों को ग्रामीणों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलकहर पर ले गऐ। जहां सरदास पूर निवासी जितेंद्र सिंह पुत्र रामसोच सिंह उम्र (33), अविनाश सिंह पुत्र रामसोच सिंह उम्र (30), निलम सिंह पत्नी जितेन्द्र सिंह उम्र 25 माल्ती सिंह पत्नी रामसोच सिंह उम्र 60 कविता सिंह पत्नी मून्ना सिंह उम्र 40  का चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां घायलों का इलाज चल रहा है।



Post a Comment

0 Comments