राजीव शंकर चतुर्वेदी
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। गड़वार ब्लॉक के दामोदरपुर गांव में भाजपा का गांव चलो अभियान चला। इस दौरान पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क किया। उन्होंने घर-घर जाकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। इनमें आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि और स्वनिधि योजना प्रमुख हैं। ग्रामीणों ने पेयजल, किसान सम्मान निधि और पेंशन से जुड़ी समस्याएं बताईं। पूर्व मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश दिए। श्री तिवारी ने कहा कि अंत्योदय से विकसित भारत की यात्रा पार्टी का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद को हर हालत में सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। कार्यक्रम में विधानसभा मंडल संयोजक टुनटुन उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष उमेश सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 Comments