पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महराजगंज/घुघली पल्टू मिश्रा
जनपद महराजगंज के शिकारपुर सदर तहसील में समक्ष गांव के चारो तरफ मिट्टी खनन का अवैध कार्य जोरों पर है। दिन दहाड़े खनन माफिया लोडर मशीन के सहारे धरती का सीना चीर रहे हैं। जिम्मेदार मूकदर्शक बने हुए हैं।जबकि खनन पर नियंत्रण राज्य सरकारों के विधायी और प्रशासनिक अधिकार क्षेत्र में आता है। इस समस्या पर लगाम लगाने को लेकर जिम्मेदार अधिकारी संजीदा दिखाई नहीं देते।फोन करने पर खनन अधिकारी का फोन कभी भी नहीं रिसिभ करते है।जिससे खनन माफियाओं का अवैध धंधा खूब फल-फूल रहा है। शिकारपुर में सरेआम मिट्टी खनन का कार्य हो रहा है। बताया जा रहा है कि शाम होने के बाद गांव में लोडर, ट्रैक्टर आदि लेकर खनन माफिया पहुंच जाते हैं। रातभर सैकड़ों ट्राली मिट्टी खनन कर राजस्व विभाग को चूना लगाया जा रहा है। खेतों में हो रहे अवैध खनन से पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। खनन से टूट रही पक्की सड़कें,चल मार्ग,नहर की पटरियां आवागमन की मूलभूत सुविधाएं नष्ट होती जा रही है।इस बीच जगह-जगह खनन का कार्य जोरों पर चल रहा है। जिससे तहसील प्रशासन की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है।
0 Comments