https://www.purvanchalrajya.com/

पीलीभीत में भाजपा नेताओं के बीच घमासान, भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े के आरोपों की बौछार: मुख्यमंत्री से शिकायत



ज़िला संवाददाता शबलू खा


पीलीभीत: भाजपा में उभरी गंभीर कलह ने पार्टी नेतृत्व और प्रशासन को असमंजस में डाल दिया है। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. दलजीत कौर के पति गुरुभाग सिंह और भाजपा नेता मनजीत सिंह के बीच आरोप-प्रत्यारोप की चिंगारी अब पार्टी से लेकर शासन तक पहुंच चुकी है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप लगाए हैं। यह विवाद तब उभरा जब मनजीत सिंह के भाई दलजीत सिंह ने जिला पंचायत अध्यक्ष और उनके पति के खिलाफ शासन स्तर पर शिकायत दर्ज कराई, जिसमें सरकारी धन के दुरुपयोग, बेनामी संपत्ति की खरीदारी और अन्य अनियमितताओं का आरोप लगाया गया। इसके बाद गुरुभाग सिंह ने मनजीत सिंह को भू-माफिया और ब्लैकमेलर तक करार दिया। उन्होंने आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि मनजीत सिंह अपनी ओर से फर्जी शिकायतें करवाकर प्रशासन को गुमराह कर रहे हैं और मुख्यमंत्री तक इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करने का ऐलान किया।इसी बीच, भाजपा नेता मंजीत सिंह और उनके परिवार के खिलाफ कई गंभीर आरोप सामने आए हैं। तहमीना खान नामक एक निवासी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मंजीत सिंह पर पब्लिक, अधिकारियों और कर्मचारियों पर रौब गांठने का आरोप लगाया है। साथ ही, मंजीत सिंह और उनके परिवार पर कई अपराधिक मुकदमे दर्ज होने का उल्लेख करते हुए उनसे कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। आरोप है कि भाजपा नेता और उनके परिवार ने कई बार सरकारी योजनाओं और आम जनता के साथ धोखाधड़ी की है, जिसमें बिजली चोरी और भूमि कब्जे के मामले भी शामिल हैं।इस मामले ने पीलीभीत में भाजपा के भीतर पार्टी की साख और प्रशासन की स्थिति को चुनौती दी है। प्रशासन के लिए यह गंभीर मुद्दा बन चुका है, और अब यह देखना होगा कि पार्टी नेतृत्व और शासन इस विवाद को कैसे सुलझाते हैं।

Post a Comment

0 Comments