https://www.purvanchalrajya.com/

40 लीटर कच्ची शराब तथा दो कुंतल लहन किया गया नष्ट



पूर्वांचल राज्य ब्यूरो

 महराजगंज/घुघली पल्टू मिश्रा

पुलिस महराजगंज सोमेन्द्र मीना के कुशल निर्देशन मे व  अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज आतिश कुमार सिंह के मार्गदर्शन मे तथा क्षेत्राधिकारी निचलौल अनुज कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण मे तथा थानाध्यक्ष चौक  रामचरन सरोज के नेतृत्व मे उच्चाधिकारीगण के आदेश/निर्देशों के अनुपालन में अपराध की रोकथाम व अपराध व अपराधियो पर नियंत्रण हेतु इनामिया/वांछित/वारण्टी अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना स्थानीय के उ0नि0 अमित कुमार सिंह व कां0 अभय कुमार सिंह, उ0नि0 चन्द्र प्रकाश झाँ व कां0 अंकित सिंह, उ0नि0 सुजीत कुमार सिंह व म0का0 पदमगंधा गौतम, उ0नि0 पंकज सिंह व हे0कां0 राघवेन्द्र यादव के द्वारा आज दिनांक 27.02.2025 को  भिन्न भिन्न 04 अभियुक्त क्रमशः उद्रेश पुत्र पारस सा0 धर्मपुर थाना चौक जनपद महराजगंज ,मुनेसर पुत्र श्यामलाल सा0 धर्मपुर थाना चौक जनपद महराजगंज ,सुचित पुत्र तिलक सा0 धर्मपुर थाना चौक जनपद महराजगंज ,किस्मत अली पुत्र सोबराती सा0 कुईया उर्फ महेशपुर थाना चौक जनपदमहराजगंज के पास अलग अलग स्थान से प्रत्येक के पास से 10-10 लीटर कच्ची नजायज शराब के साथ गिरफ्तार कर मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी व ग्राम नं0पं0 चौक बरहटवा टोला मे कुल 02 कुन्तल लहन नष्ट किया गया।


Post a Comment

0 Comments