पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महराजगंज/घुघली पल्टू मिश्रा
घुघली क्षेत्र में नशेडी पुत्र ने शराब के नशे में अपने ही माता-पिता पर चाकुओं से हमला कर दिया। माता-पिता लहूलुहान है। मिली जानकारी के मुताबिक घुघली थाने के भुवनी मिंट गांव निवासी सुदर्शन उम्र लगभग 65 वर्ष के चार लड़के हैं, जिसमें बड़े लड़के का नाम राधेश्याम है। बीती देर रात राधेश्याम शराब पीकर घर पर आया था।
बताया जाता है कि परिवार से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद राधेश्याम ने अपने पिता सुदर्शन और माता प्रभावती पर चाकुओं से हमला कर दिया।
पड़ोसियों द्वारा जानकारी के बाग मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी लड़के को हिरासत में लेते हुए बुजुर्ग घायल माता-पिता को इलाज के लिए हॉस्पिटल भिजवाया है। जहां दोनों घायलों का इलाज जारी है।
इस संबंध में थाना प्रभारी घुघली कुमार गौरव से बातचीत के दौरान बताया कि आरोपी लड़का हिरासत में है। बुजुर्ग घायल माता-पिता का इलाज चल रहा है। आरोपी के साथ की विधिक करवाई की गई।
0 Comments