पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महराजगंज/घुघली पल्टू मिश्रा
महराजगंज जनपद को समेटते हुए ' बुद्ध की धरती - महराजगंज ' एक विशद पुस्तक के प्रकाशन की योजना पूर्व में बनाई गई थी जिसे लेकर समिति से जुड़े महत्वपूर्ण लोगो की बैठक बैकुंठपुर में हेरिटेज स्कूल पर संयोजक पी जी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ आर के मिश्र की अध्यक्षता में हुई l उक्त जानकारी देते हुए पुस्तक प्रकाशन समिति के मीडिया सचिव डॉक्टर शांति शरण मिश्र ने बताया कि महाराजगंज जनपद की महत्व मूल रूप से पुस्तक मे महराजगंज जनपद से संबंधित ऐतिहासिक, भौगोलिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक, सामाजिक, कृषि, औद्योगिक, शैक्षिक, पुरातत्व, पर्यटन, खेल-कूद, पर्यावरण, वन, स्वास्थ्य,दलित पुरुषों तथा महिलाओं की स्थिति, थारू जाति का विश्लेषण,भूले-बिसरे लोग, महत्वपूर्ण शख्सियत आदि विषयों पर विस्तृत लेख विभिन्न क्षेत्रों के मान्य हस्तियों द्वारा लिखित रूप से पुस्तक में प्रकाशित किए जायेंगे।इस योजना मे महराजगंज के बौद्धिकों, लेखकों, प्रबुद्धनों सभी का सहयोग चाहिए।
कार्य को आगे बढ़ाने तथा शोधपरक इस पुस्तक के प्रकाशन के उद्देश्य से
बैठक में उपस्थित डॉ आर के मिश्र, डॉ परशुराम गुप्त डॉक्टर घनश्याम शर्मा डॉक्टर एस के वर्मा पूर्व सीएमओ डॉक्टर रमेश पटेल डा शान्तिशरण मिश्र सी जे थॉमस कृष्ण मोहन अग्रवाल, डॉ सुनीता अबाबील, डा पूनम वर्मा अमरेंद्र शर्मा हमीदुल्लाह खान सुरेंद्र पटेल उमेश गुप्ता मनोज त्रिपाठी मिश्रा को महाराजगंज में भक्ति प्रतिभाएं, महाराजगंज में कृषि, सोहगी बरवा वन्य जीव विभाग, दलित चेतना उद्भव एवं विकास, गणतंत्र की लड़ाई में महाराजगंज, महाराजगंज का भौगोलिक परिदृश्य, महाराजगंज की साहित्यिक गतिविधियां, महाराजगंज में प्राथमिक माध्यमिक और उच्च शिक्षा, महाराजगंज में उद्योग व्यापार, महाराजगंज में खेल, महाराजगंज में थारू जनजाति मुसहर और वनटांगिया की स्थिति, महाराजगंज के पर्यटन स्थल, महाराजगंज के सामाजिक संस्थाएं, विदेश में रहने वाले महाराजगंज के प्रमुख व्यक्तियों का विवरण, पति और पत्नी के बीच बिगड़ते रिश्ते सुधार के प्रयास, सहित अनेक विषयों पर लेख तैयार किए जाने उन्हें नाम तय किए गए और एक वृहद पुस्तक का प्रकाशन किया जाने का निर्णय लिया गया l सामाजिक संकल्पना से जुड़े पूर्व पत्रकार लेखक प्रकाशित होने वाली पुस्तक के संपादक के एम अग्रवाल ने बैठक का संचालन किया l
बैठक में यह तय किया गया कि बुद्ध की धरती महाराजगंज पुस्तक में समाज के विभिन्न क्षेत्रों सहित जनपद के ऐतिहासिकता और सांस्कृतिक महत्व को समेकित करते हुए जनपद का एक पूरा इतिहास प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाएगा l
0 Comments