ज़िला संवाददाता शबलू खा
पीलीभीत/पूरनपुर: गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर नगर के श्री रामलीला मैदान में आयोजित नगर पालिका परिषद पूरनपुर के समारोह में पानी बचाओ अभियान समिति के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सभासद तौफीक अहमद क़ादरी को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता ने तौफीक अहमद क़ादरी को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया। तौफीक अहमद क़ादरी लंबे समय से जल संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय हैं और पानी बचाओ अभियान समिति का नेतृत्व कर रहे हैं। यह समिति झारखंड निवासी समीर अंसारी द्वारा संचालित है, जिन्हें जल संसाधन मंत्री द्वारा जल प्रहरी का सम्मान भी मिल चुका है। सम्मानित होने के बाद तौफीक अहमद क़ादरी ने नगर पालिका और अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता का आभार व्यक्त किया और जल संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। यह आयोजन नगरवासियों को जल संरक्षण के महत्व को समझाने और इस दिशा में प्रेरित करने का एक सार्थक प्रयास था।
0 Comments